फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli is better odi captain than steve smith says laxman and clarak

एक सुर में बोले लक्ष्मण-क्लार्क, ODI क्रिकेट में इस मामले में स्मिथ से बेहतर हैं विराट 

Wed, 13 Sep 2017 04:19 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Wed, 13 Sep 2017 04:19 AM IST
विज्ञापन
virat kohli is better odi captain than steve smith says laxman and clarak
वीवीएस लक्ष्मण-माइकल क्लार्क - फोटो : PTI

भारत के कप्तान विराट कोहली निर्विवाद रूप से ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ के मुकाबले बेहतर वन डे क्रिकेट कप्तान  हैं और विराट अपना शुमार मॉडर्न क्रिकेट में दुनिया के महान बल्लेबाज के रूप में करा चुके हैं। यह बात भारत के पूर्व कलात्मक टेस्ट बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट कप्तान माइकल क्लार्क ने दोनों देशों के बीच चेन्नई में 17 सितंबर से शुरू हो रही पांच वन डे क्रिकेट सीरीज के शुरू होने से पूर्व एक सुर में कही।  हालांकि माइकल क्लार्क स्टीव स्मिथ को विराट से बेहतर टेस्ट कप्तान मानते हैं।

विज्ञापन

वीवीएस ने ऑस्ट्रेलिया के लिए खींची लक्षमण रेखा 

virat kohli is better odi captain than steve smith says laxman and clarak
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : PTI

 लक्ष्मण से जब वन डे सीरीज की परिणाम के बारे में भविष्यवाणी करने को कहा गया तो उन्होंने भारत के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4-1 से जीत की उम्मीद जताई। वहीं  क्लार्क ने ऑस्ट्रेलिया पर दांव लगाते हुए कहा कि स्टीव स्मिथ की अगुवाई वाली टीम 3-2 के अंतर से जीतेगी। लक्ष्मण ने कहा कि क्रिकेट मैदान पर उतरने के बाद कोई दोस्त नहीं होता है और दोनों टीम जीत के लिए पूरी ताकत झोंक देंगी और ऐसे में सीरीज वाकई रोमांचक रहने की उम्मीद है। लक्ष्मण का यह भी कहना है कि भारत के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि हार्दिक पांडया बेहतरीन फिनिशर के रूप उभर रहे हैं।
 
लक्ष्मण ने कहा, ‘विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम को वन डे सीरीज दमदार तरीके से जीतने का दावेदार इसलिए बता रहा हूं कि  क्योंकि वह हर लिहाज से संतुलित है और उसमें मुझे कोई कमजोर कड़ी नजर ही नहीं आती है। भारत की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फीलि्ंडग सब चुस्त और दुरुस्त है। क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और इसलिए मैं यही कहूंगा कि वही टीम जीतती है जो दिन विशेष प्रतिद्वंद्वी से बेहतर खेलती है। विराट का रुख एकदम सकारात्मक और आक्रामक रहता है।  विराट कोहली की टीम प्रतिद्वंद्वी चाहे कोई भी अपनी रणनीति को मैदान पर अंजाम देने और जीत और बस जीत के लिए उतरती है। सबसे अच्छी बात यह है कि युवा खिलाड़ी कसौटी पर खरे उतर रहे हैं और श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट, वन डे और टी-20 सभी उसका सफाया करना इसकी कहानी खुद कहता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

गेंदबाजी है ऑस्ट्रेलिया की कमजोर कड़ी 

virat kohli is better odi captain than steve smith says laxman and clarak
adam jampa - फोटो : pti
ऑस्ट्रेलिया की कमजोर कड़ी उसकी अनुभवहीन और कमजोर गेंदबाजी है, खासतौर पर स्पिन गेंदबाजी। ऑस्ट्रेलिया को भारत को रोकना है कि एडम जम्पा जैसे स्पिनर को वाकई अपना कमाल दिखाना होगा।  ऑस्ट्रेलिया अपने कमजोर गेंदबाजी की भरपाई अपनी बल्लेबाजी से कर सकती है। ऑस्ट्रेलिया को भारत को हराना है तो वाकई बेहतरीन खेल दिखाना होगा। ऑस्ट्रेलिया के बाद बल्लेबाज के रूप में खुद कप्तान स्टीव स्मिथ स्मिथ, डेविड वॉर्नर, एरोन फिंच ग्लेन मैक्सवेल और जेम्स फॉकनर जैसे बल्लेबाज और ऑलराउंडर हैं। दिन इनका रहा तो किसी भी आक्रमण को बेदम कर सकते हैं। 

वहीं भारत के लिए चोट के बाद जिस तरह से खासतौर पर बतौर ओपनर शिखर धवन और रोहित शर्मा ने जिस शानदार अंदाज में वापसी की है और सलामी जोड़ी के रूप में रंग जमाया वह उसकी जीत का मजबूत दावेदार बनाता हैं। रही बात अजिंक्य रहाणे की अभी भी भारत की बल्लेबाजी की अहम कड़ी हैं। विराट कोहली को बतौर कप्तान सबसे बड़ा लाभ है कि उनके साथ दुनिया के सबसे बेहतरीन कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी अभी भी वन डे टीम में उनके मार्गदर्शन के लिए टीम में है। 

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को कलाई के स्पिनर के कमी अखरी थी और इसीलिए कुलदीप यादव और यजुवेंद्र चहल को आजमाया गया और वे कसौटी पर खरे उतरे। सबसे बड़ी बात यह है कि  हार्दिक पांडया ने खुद को बेहतरीन फिनिशर के रूप में स्थापित किया है और वे फिनिशर के रूप में महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना के वारिस बनने की ओर हैं। इसक लिए पांडया को अपनी गेंदबाजी और धारदार कर लें तो वह वाकई खुद को खालिस फिनिशर के रूप में वन डे टीम में स्थापित कर लेंगे।’
विज्ञापन

आईपीएल का अनुभव आएगा कंगारुओं के काम

virat kohli is better odi captain than steve smith says laxman and clarak
स्टीव स्मिथ - फोटो : ipl official web
माइकल क्लार्क ने कहा, ‘स्टीव स्मिथ, माइकल क्लार्क, जेम्स फॉकनर जैसे ऑस्ट्रेलियाई टीम के क्रिकेटर आईपीएल में यहां इतना खेल चुके हैं कि उनके लिए भारत एक तरह से दूसरा घर का सा है। वे भारतीय हालात और यहां की पिचों और माहौल से बखूबी वाकिफ हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम में क्षमता की कमी नहीं है और उसके पास कई मैच विनर्स हैं। ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों में निजी और बतौर टीम बढ़िया प्रदर्शन का दम है। ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों वॉर्नर, स्मिथ और फॉकनर को यह तय करना होगा कि वे यहां इस वन डे सीरीज में भारत के खिलाफ शुरू से आक्रामक तेवर अपनाए या फिर 50 ओवर के लिहाज से पारी को नियोजित ढंग से बढ़ाकर आखिर में आक्रामक तेवर अपनाएं।

 

जीत के लिए कंगारुओं के अपनानी होगी ये रणनीति 

virat kohli is better odi captain than steve smith says laxman and clarak
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : ICC
ऑस्ट्रेलिया को भारत से यह वन डे सीरीज जीतनी है तो फिर उसे भारत के टॉप थ्री शिखर धवन, रोहित शर्मा और विराट कोहली के विकेट शुरू के दस ओवर में सस्ते में चटकाने होंगे। विराट की वन डे में 30 सेंचुरी इस बात की गवाह है कि मॉडर्न क्रिकेट के महान बल्लेबाज हैं और यूं मेरा मानना है हर दौर में चाहे ब्रायन लारा हों या सर डॉन ब्रैडमैन महान बल्लेबाज हुए हैं और इनकी तुलना करना मैं मुनासिब नहीं मानता हूं।’ 


 

जडेजा के ट्ववीट की बात पर बिफरे लक्ष्मण 

virat kohli is better odi captain than steve smith says laxman and clarak
रविंद्र जडेजा
वीवीएस लक्ष्मण से जब सीरीज के शुरुआती तीन मैचों के लिए जडेजा को ‘आराम’ दिए जाने की बात तो उन्होंने बोर्ड की बात को दोहराते हुए कहा, ‘मेरा मानना है कि चयन समिति इन दोनों को यह बता चुकी है कि उन्हें कुलदीप यादव और यजुवेंद्र चहल जैसे युवा गेंदबाजों को ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ परखना चाहती है।’ अश्विन इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट में खेल रहे हैं जबकि जडेजा ने भी बोर्ड के आराम दिए जाने पर ट्वीट कर अपनी नाखुशी जता चुके हैं हालांकि बाद में उन्होंने अपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया।  इस ट्वीट मे जडेजा ने लिखा था कि अपनी वापसी को नाकामाबी से ज्यादा बनाओ-राजपूत ब्वॉय। इस ट्वीट में जडेजा की बोर्ड द्वारा वन डे सीरीज के लिए ‘आराम’ दिए जाने पर नाखुशी साफ दिखाई दी। जडेजा के इस ट्वीट के बारे में लक्ष्मण से पूछा गया तो उन्हें कोई जवाब ही नहीं सूझा और बोले, ‘मैं इस ट्वीट का मतलब क्या समझूं। इसका जवाब तो जडेजा ही दे सकते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed