फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli hikes endorsement fee to Rs 5 crore/day, highest among Indian celebrities

धोनी-शाहरुख से आगे निकले विराट कोहली, एक दिन में कमाएंगे ₹5 करोड़!

Fri, 31 Mar 2017 11:54 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Fri, 31 Mar 2017 11:54 AM IST
विज्ञापन
Virat Kohli hikes endorsement fee to Rs 5 crore/day, highest among Indian celebrities
विराट कोहली
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने विज्ञापनों के लिए अपनी फीस बढ़ा दी है। 28 वर्षीय कोहली अब विज्ञापनों के लिए प्रतिदिन 5 करोड़ की फीस वसूल करेंगे। इसके साथ ही वो सबसे ज्यादा फीस वसूलने वाले भारतीय सिलेब्रिटी बन जाएंगे। कोहली करीब 18 ब्रांड्स के लिए प्रचार करते हैं।
विज्ञापन


इससे पहले कोहली 2.5 से 4 करोड़ रुपए प्रतिदिन के हिसाब से फीस वसूल किया करते थे। मगर कोला कंपनी पेप्सीको के साथ अपना करार रिन्यू करते हुए कोहली ने ज्यादा फीस की बात की। इसके अलावा दो और ब्रांड ने भी कोहली की नई फीस की पुष्टि की। कोहली अब पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान, रणबीर कपूर और रणवीर सिंह से भी ज्यादा एड फीस लेने वाले स्टार बन गए हैं।
विज्ञापन


कोहली के प्रतिनिधित्व करने वाली कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट ने कहा कि कोहली 30 अप्रैल तक पेप्सी के साथ करार में हैं। नए करार के लिए बातचीत का दौरा जारी है। गौरतलब है कि कंपनियां साल में 2 से 4 दिन के लिए सिलेब्रिटी के साथ कॉन्ट्रेक्ट साइन करती हैं। इन दिनों में सिलेब्रिटी न सिर्फ एड्स की शूटिंग करते हैं, बल्कि सार्वजनिक इवेंट्स, फैंस मीटिंग, प्रेस कॉन्फ्रेंस जैसी तमाम चीजे भी करते हैं। यानी की कोहली पेप्सी के साथ 10 से 20 करोड़ की डील साइन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed