फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat kohli happy with Royal Challengers buys in IPL auction

कोहली नीलामी में चुने गए खिलाड़ियों से खुश, RCB ने मौरिस-फिंच सहित आठ क्रिकेटरों पर लगाई बोली

Fri, 20 Dec 2019 10:32 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 20 Dec 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
Virat kohli happy with Royal Challengers buys in IPL auction
virat kohli rcb

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि वह आईपीएल नीलामी में चुने गए खिलाड़ियों को लेकर खुश हैं। वह इस टी-20 लीग में आक्रामक क्रिकेट का लुत्फ उठाना चाहते हैं। बेंगलोर ने कोलकाता में हुई नीलामी में क्रिस मौरिस, आरोन फिंच, केन रिचर्डसन और डेल स्टेन सहित आठ खिलाड़ियों को खरीदा। 

विज्ञापन


कोहली ने कहा, 'हमने जिन खिलाड़ियों को चुना है उससे मैं काफी खुश हूं और नए सत्र का इंतजार कर रहा हूं। हमने टीम के संयोजन और संतुलन पर काफी चर्चा की है। यह हमारे लिए एक अच्छी शुरुआत की तरह लग रहा है। मेरा मानना है कि लीग के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए आपको आक्रामक क्रिकेट खेलकर इसका लुत्फ उठाना होगा।' आरसीबी अब तक आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाया है।
विज्ञापन

 

टीमः
विराट कोहली (कप्तान), एबी डीविलियर्स, गुरकीरत सिंह, देवदत्त पडिक्कल, शिवम दुबे, पवन नेगी, मोईन अली, वॉशिंगटन सुंदर, पार्थिव पटेल, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, नवदीप सैनी, क्रिस मॉरिस, आरोन फिंच, डेल स्टेन, केन रिचर्डसन, इसुरु उदाना, जोशुआ फिलिप, पवन देशपांडे और शाहबाज अहमद।

खरीदे गए खिलाड़ी
क्रिस मॉरिस, आरोन फिंच, डेल स्टेन, केन रिचर्डसन इसुरु उडाना, जोशुआ फिलिप, पवन देशपांडे, शाहबाज अहमद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed