फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli gets angry on fan filming him in ashram in rishikesh says bhai ashram hai ye

Virat Kohli Video: आश्रम के अंदर ही विराट का वीडियो बनाने लगा फैन, गुस्से में कोहली बोले- भाई आश्रम है ये

Tue, 31 Jan 2023 04:15 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 31 Jan 2023 04:15 PM IST
सार

विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले धार्मिक यात्रा पर निकले हैं। इस बीच वह ऋषिकेश में एक आश्रम पहुंचे। यहां एक फैन उनका वीडियो बनाने लगा तो कोहली नाराज हो गए। हालांकि, उन्होंने बहुत ही शांत लहजे में फैन को वीडियो बनाने से रोका। 
 

विज्ञापन
Virat Kohli gets angry on fan filming him in ashram in rishikesh says bhai ashram hai ye
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। वह फरवरी के महीने में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे। नौ फरवरी से शुरू होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का के साथ धार्मिक यात्रा पर निकले हुए हैं। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैच की तैयारी शुरु होने से पहले विराट कोहली को अनुष्का के साथ ऋषिकेश में एक आश्रम में देखा गया। विराट और अनुष्का के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। फैंस के दावों के अनुसार, विराट और अनुष्का ऋषिकेश में स्वामी दयानंद आश्रम गए थे। यहां कई फैंस ने उनको घेर लिया और उनका वीडियो बनाने लगे। इस दौरान एक फैन ने उनको गेंद दी और ऑटोग्राफ मांग लिया। कोहली ने इसके लिए मना नहीं किया, लेकिन जब फैन ज्यादा भीड़ लगाने लगे तो उन्होंने कहा कि आश्रम है यह।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

विराट कोहली ने गुस्से में अपने फैन की तरफ देखा, लेकिन अपनी भावनाओं पर काबू करते हुए बहुत ही शांत लहजे में कहा-भाई आश्रम है ये। इसके बाद उनके फैंस ने वीडियो रिकॉर्ड करना बंद कर दिया। इससे पहले विराट और अनुष्का की कई तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें दोनों को वृंदावन के एक आश्रम में पूजा करते देखा गया था। अनुष्का और विराट अपनी वृंदावन यात्रा से पहले नए साल के लिए दुबई गए थे। 

कोहली पिछले कुछ हफ्तों से अच्छी लय में हैं, उन्होंने वनडे में तीन शतक (एक बांग्लादेश के खिलाफ और दो श्रीलंका के खिलाफ) बनाए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में उनके बल्ले से सिर्फ 55 रन ही निकले, लेकिन इससे पहले वह शानदार लय में थे। 



वनडे और टी20 में अपने शतकों का सूखा खत्म करने के बाद विराट कोहली अब टेस्ट में भी मैच जिताऊ पारी खेलना चाहेंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैच की सीरीज में विराट बड़ी पारी खेल अपनी फॉर्म हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed