फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli gesture getting popular when Pakistani fan tries to meet him and Gaurd stops him

Virat Kohli Video: विराट से मिलने के लिए गार्ड से भिड़ गया पाकिस्तानी फैन, कोहली ने एक पल में बदल दिया नजारा

Fri, 26 Aug 2022 12:22 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 26 Aug 2022 12:22 PM IST
सार

पाकिस्तानी फैन विराट से मिलने के लिए जा रहा था, लेकिन गार्ड ने उसे रोक लिया। इसके बाद भी वह फैन नहीं माना और जोर से आवाज लगाई। आवाज विराट ने सुनी तो अगले पल में पूरा नजारा बदल चुका था। 
 

विज्ञापन
Virat Kohli gesture getting popular when Pakistani fan tries to meet him and Gaurd stops him
विराट कोहली और फैन के साथ गार्ड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्होंने साल 2019 के बाद से कोई शतक नहीं लगाया है, लेकिन विराट अभी भी मौजूदा दौर से सबसे महान क्रिकेटर बने हुए हैं। सिर्फ भारत ही नहीं विदेशों में भी विराट के फैंस की कमी नहीं है। कई क्रिकेट फैन सिर्फ विराट के साथ सेल्फी लेने के लिए कई किलोमीटर दूर चले आते हैं। कई मौकों पर मैच के दौरान भी फैंस विराट से मिलने के लिए मैदान में घुस चुके हैं। अब एशिया कप से पहले भी ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला है। 
विज्ञापन


एशिया कप में भाग लेने के लिए भारतीय टीम दुबई पहुंच चुकी है और टीम इंडिया के खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं। इस बीच विराट का एक फैन चर्चा में आ चुका है। यह फैन कोहली के साथ सेल्फी लेने के लिए गार्ड से भिड़ गया, लेकिन गार्ड ने उसे विराट तक नहीं पहुंचने दिया। इसके बाद फैन ने जोर से आवाज लगाई और विराट खुद फोटो खिंचवाने के लिए पहुंच गए। 
विज्ञापन

क्या है मामला?
विराट कोहली अभ्यास सत्र के दौरान मैदान से होटल के लिए निकले थे। इसी दौरान एक फैन उनके साथ फोटो लेने के लिए जाने लगा तो गार्ड ने उसे रोक दिया। तभी फैन ने जोर से आवाज लगाई और बताया कि वह बाबर आजम के शहर से है और सिर्फ विराट के साथ फोटो लेने के लिए इतनी दूर आया है। यह सुन विराट लौटे और आकर फैन के साथ फोटो भी खिंचाई। 

विराट ने बदल दिया नजारा
विराट का पाकिस्तानी फैन उनके पास पहुंचने के लिए जूझ रहा था और गार्ड अपने कर्तव्य के अनुसार उसे कोहली के पास नहीं जाने दे रहा था। हालांकि, जब विराट खुद चलकर फोटो खिंचवाने पहुंचे तो गार्ड के हाव-भाव भी बदल गए। उसने पहले पाकिस्तानी फैन की फोटो खींची फिर खुद भी कोहली के साथ सेल्फी लेने लगा। इस घटना का वीडियो पाक टीवी ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। इस दौरान विराट के फैन मोहम्मद जिबरान ने भी बताया कि वो यहां तक सिर्फ कोहली के लिए आया है। 



पहले भी हद पार कर चुके हैं फैन
विराट के प्रति दर्शकों में दीवानगी इस कदर है कि अक्सर कोहली के फैन हर पार करके उनसे मिलना चाहते हैं। कुछ महीने पहले भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच के दौरान बेंगलुरु में विराट का एक फैन मैदान में घुस गया था और विराट के साथ फोटो खिंचाई थी। आईपीएल के दौरान भी कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदार पर एक फैन अंदर घुस गया था और सुरक्षाकर्मी उसे कंधे पर उठाकर मैदान से बाहर ले गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed