RCB vs LSG: मैदान में बहस के बाद विराट-गंभीर पर BCCI की सख्त कार्रवाई, नहीं बख्शा गया ये अफगान खिलाड़ी
लखनऊ और बैंगलोर के मैच के बाद विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच तीखी बहस हुई थी। इससे पहले कोहली और नवीन उल हक भी आपस में भिड़ गए थे।
विस्तार
आईपीएल की मीडिया रिलीज में कहा गया “लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर गौतम गंभीर पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। गंभीर ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.21 के तहत लेवल दो का अपराध स्वीकार किया है।"
विज्ञापन विज्ञापन
Virat Kohli vs Gautam Gambhir
BIGGEST RIVALRY IN CRICKET
FIGHT FIGHT FIGHT https://t.co/CpgMT64YNr — Hemant (@Sportscasmm) May 1, 2023
मैच के बाद, कोहली और गंभीर के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद अमित मिश्रा, आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस और एलएसजी के सहायक कोच विजय दहिया को बीच बचाव के लिए आना पड़ा। बाद में कोहली को एलएसजी कप्तान केएल राहुल से बात करते भी देखा गया।
एलएसजी के तेज गेंदबाज नवीन उल हक पर भी आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। मैच के बाद हाथ मिलाने के दौरान, नवीन उल हक और कोहली आपस में भिड़ गए थे। आईपीएल की मीडिया रिलीज में लिखा गया। “लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज नवीन-उल-हक पर टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ भारत रत्न अटल बिहारी के मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। नवीन-उल-हक ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.21 के तहत लेवल एक के अपराध को स्वीकार किया है।"
#LSGvRCB
— Kamal Malik (@KamalSi0071) May 1, 2023
Kohli says" that you don't even match my shoes Naveen
The King 👑
King Kohli Revenge 😡#LSGvsRCB #viratkholi #ViratKohli𓃵 #AnushkaSharma #gautamgambhir #IPL2023 #naveenulhaq KL Rahul Stoinis pic.twitter.com/UnQgkvKpyX
यह पूरा मामला लखनऊ की पारी के 17वें ओवर में शुरू हुआ था, जब विराट स्टंप के पीछे से दौड़ते हुए आए और नवीन को देखकर कुछ इशारा किया। इस पर अफगानिस्तान के नवीन भी उनके करीब आ गए और दोनों में बहस शुरू हो गई। इस बहस के दौरान विराट ने अपने जूते की तरफ भी इशारा किया और उसमें से मिट्टी निकाली, मानो औकात की बात कर रहे हों। इसके आरसीबी के दिनेश कार्तिक नवीन को और अंपायर कोहली को दूर ले जाते हैं। नॉन स्ट्राइक एंड पर मौजूद लखनऊ के अमित मिश्रा कोहली को समझाने की कोशिश करते हैं तो विराट गुस्से में उनसे भी भिड़ते हुए दिखते हैं।
#ViratKohli This is the moment when whole fight started between Virat Kohli and LSG Gautam Gambhir
— Mehulsinh Vaghela (@LoneWarrior1109) May 1, 2023
Amit Mishra
Naveen ul haq#LSGvsRCB pic.twitter.com/hkId1J33vY
बैंगलोर की जीत के बाद जब दोनों टीमों के हाथ मिलाने की बारी आती है, तो नवीन से हाथ मिलाते समय कोहली कुछ बोलते हुए दिखाई पड़ते हैं। कोहली के बोलते ही नवीन भी ताव में आकर कुछ बोलते हैं। यहां भी दोनों के बीच बहस होती है। कोहली जब बाउंड्री के किनारे चल रहे होते हैं तो लखनऊ के काइल मेयर्स से उनसे बातचीत करने लगते हैं। इतनी देर में गंभीर आते हैं और मेयर्स को दूर ले जाते हैं और कोहली से बातचीत करने से मना करते हैं। इसके बाद गंभीर कुछ कहते हैं जिस पर कोहली उन्हें पास बुलाते हैं और उनसे बातचीत करने को कोशिश करते हैं। इस दौरान कोहली और गंभीर दोनों बेहद करीब आ जाते हैं और दोनों के बीच बहस देखने को मिलती है। अंत में कोहली और लोकेश राहुल के बीच लंबी बातचीत होती है।