भारतीय कप्तान विराट कोहली टीम इंडिया के सबसे फिट खिलाड़ी माने जाते हैं। यह उनके आभामंडल का ही कमाल है कि विराट से प्रेरित होकर कई खिलाड़ी अब जिम को अपनी दिनचर्या का अहम हिस्सा बना चुके हैं। नागपुर टेस्ट में बांग्लादेश को हराने के बाद किंग कोहली आराम के मूड में कतई नहीं लग रहे। कोलकाता टेस्ट से पहले विराट ने जिम से एक वीडियो शेयर किया, जो जमकर शेयर हो रहा है।
दांतों में टी-शर्ट फंसाकर विराट ने दिखाए सिक्स पैक एब्स, इंटरनेट पर वायरल VIDEO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैदान में रनिंग से लेकर फील्डिंग तक में स्टेमिना बनाए रखने के लिए रोजाना जिम में घंटो एक्सरसाइज करने वाले कोहली ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में आप देखेंगे कि विराट खूब कसरत कर रहे हैं। वीडियो में आप उनके सिक्स पैक एब्स भी देख सकते हैं। यह सिर्फ और सिर्फ विराट की कड़ी मेहनत का नतीजा है।
खबर लिखे जाने तक वीडियो को लगभग 37 लाख लोग देख चुके थे, हजारों कमेंट्स विराट के इस एक्सरसाइेज वीडियो को भी मिला। बता दें कोहली ने जब इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था तब वह काफी मोटे थे, मगर जैसे-जैसे समय गुजरता गया विराट ने अपनी फिटनेस पर ध्यान देना शुरु किया और आज वह दुनिया के फिटेस्ट क्रिकेटरों में शामिल हैं।
A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on
इंदौर में बांग्लादेश को पारी और 130 रनों से हराने के बाद विराट कोहली की नजर कोलकाता टेस्ट में जीत दर्ज करने पर होगी। 22-26 तक ईडन गार्डन में खेला जाने वाला मुकाबला डे-नाइट टेस्ट होगा। भारत में पहली बार इस तरह का कोई टेस्ट आयोजित हो रहा। यही नहीं इस मैच में पिंक बाॅल से मैच खेला जाएगा जिसको लेकर कोहली सहित पूरी भारतीय टीम एक्साइटेड है।