{"_id":"65b9fc471d2fce07d80f6f75","slug":"virat-kohli-elder-brother-vikas-gave-this-update-on-mothers-health-dismissed-the-rumours-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virat Kohli Mother Health: विराट कोहली के भाई ने मां की सेहत पर दिया यह अपडेट, अफवाहों को किया खारिज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virat Kohli Mother Health: विराट कोहली के भाई ने मां की सेहत पर दिया यह अपडेट, अफवाहों को किया खारिज
Wed, 31 Jan 2024 01:22 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 31 Jan 2024 01:22 PM IST
सार
विकास कोहली ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां सरोज कोहली के स्वास्थ्य से संबंधित अफवाहों को खारिज किया। उन्होंने प्रशंसकों से उचित जानकारी के बिना फर्जी खबरें न फैलाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विराट कोहली और उनकी मां सरोज कोहली
- फोटो : Virat Kohli/Instagram
विस्तार
भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के शुरुआती दो मैचों से बाहर हैं। उन्होंने पारिवारिक कारणों से टीम के साथ नहीं जुड़ने का फैसला किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के अफवाह फैलने शुरू हो गए। कभी कहा गया कि उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा दूसरी बार मां बनने वाली हैं तो कभी यह बात सामने आई कि कोहली की मां की तबीयत काफी खराब है। अब इस पर विराट के बड़े भाई विकास ने सबकुछ साफ कर दिया है।
विकास कोहली ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां सरोज कोहली के स्वास्थ्य से संबंधित अफवाहों को खारिज किया। उन्होंने प्रशंसकों से उचित जानकारी के बिना फर्जी खबरें न फैलाने का आग्रह किया। ऐसी अफवाहें थीं कि विराट ने अपनी मां की बीमारी के कारण इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों से ब्रेक मांगा था। कोहली इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में नहीं खेल पाए थे। हैदराबाद में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया 28 रनों से हार गई थी।
विकास कोहली ने क्या लिखा?
विकास ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ''मैंने देखा है कि हमारी मां के स्वास्थ्य के बारे में यह फर्जी खबर चारों ओर फैल रही है। मैं स्पष्ट कर दूं कि हमारी मां बिल्कुल फिट और ठीक हैं। साथ ही मैं सभी से और मीडिया से भी अनुरोध करूंगा कि उचित जानकारी के बिना ऐसी खबरें न फैलाएं।''
विज्ञापन
बीसीसीआई ने भी लोगों से किया था यह अनुरोध
शुरुआत में यह अफवाह थी कि कोहली ने अपनी मां की बीमारी के कारण इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों से ब्रेक का अनुरोध किया था। हालांकि, इस बात की पुष्टि करने वाला कोई आधिकारिक अपडेट नहीं था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने प्रशंसकों और मीडिया से आग्रह किया था कि वे कोहली की गोपनीयता का सम्मान करें और इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले दो मैचों से हटने के उनके कारणों के बारे में अटकलें लगाने से बचें।

View this post on Instagram