फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli dilemma: ajinkya rahane and rohit sharm or a fifth bowler? 

रोहित-रहाणे ने विराट के सामने खड़ी की बड़ी चुनौती, टेस्ट से पहले लेना होगा कठिन फैसला

Tue, 20 Aug 2019 08:07 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Tue, 20 Aug 2019 08:07 PM IST
विज्ञापन
virat kohli dilemma: ajinkya rahane and rohit sharm or a fifth bowler? 
रोहित और रहाणे - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय टीम प्रबंधन वेस्ट इंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन चुनने को लेकर उहापोह की स्थिति में होंगे। दरअसल, टीम के पांच विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ उतरने की दशा में रोहित शर्मा और अंजिक्य रहाणे में से किसका चयन करना है यह अभी तय नहीं हुआ है। भारत अगर 4 गेंदबाजों के साथ उतरने की रणनीति पर चलता है तो रोहित और रहाणे दोनों को अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है। 

विज्ञापन

 

हनुमा विहारी का पलड़ा भारी 

अगर भारतीय टीम प्रबंधन परंपरागत रणनीति से चलता है तो केएल राहुल और मयंक अग्रवाल को पारी का आगाज करना चाहिए, लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि राहुल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में नहीं चुना गया था और हनुमा विहारी ने पारी की शुरुआत की थी। विहारी ने हालांकि ज्यादा रन नहीं बनाए, लेकिन उन्होंने गेंद की चमक उतारने में अहम भूमिका निभाई जिसका अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा को फायदा मिला। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा हो सकता है मिलिड ऑर्डर 

अगर राहुल के पिछले एल साल के खराब टेस्ट रेकॉर्ड को ध्यान में रखा जाता है तो विहारी फिर से पारी का आगाज कर सकते हैं। पुजारा और कोहली तीसरे और चौथे नंबर पर दो मजबूत स्तंभ हैं, लेकिन समस्या उसके बाद शुरू होती है। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत छठे नंबर पर उतर सकते हैं और हार्दिक पंड्या की अनुपस्थिति में रविंद्र जडेजा टीम को संतुलन देने के लिए 7वें नंबर पर आ सकते हैं। 

विज्ञापन

रहाणे पर भारी पड़ रही रोहित की फॉर्म 

टीम का कॉम्बिनेशन देखे हुए कोहली को रोहित और रहाणे में से किसी एक का ही चयन करना होगा। रोहित ने अपनी अंतिम टेस्ट पारी में नाबाद अर्धशतक जमाया था और अभ्यास मैच की पहली पारी में भी उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की। रहाणे ने दूसरी पारी में रन बनाए, लेकिन वह अच्छी फॉर्म में नहीं हैं और यहां तक कि हैंपशर के लिए काउंटी क्रिकेट में खेलते हुए भी उनका आत्मविश्वास नहीं बढ़ पाया। इन दोनों को चार गेंदबाजों के साथ उतरने की रणनीति पर ही एकादश में शामिल किया जा सकता है। 

गेंदबाजी लाइन कैसी होगी? 

ऐसे में तीन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा तथा रविचंद्रन अश्विन या कुलदीप यादव के रूप में एकमात्र स्पिनर को टीम में रखा जाएगा। अतिरिक्त बल्लेबाज उतारने का मतलब जडेजा को मौका नहीं मिल पाएगा। कप्तान कोहली हमेशा पांच गेंदबाजों को उतारने के पक्षधर रहे हैं, क्योंकि टेस्ट मैच जीतने के लिए 20 विकेट लेने जरूरी होते हैं। अगर पिच तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल हो तो उमेश यादव को भी टीम में लिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed