फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat-kohli-did-not-well-performe-in-t-20

विराट कोहली को रास नहीं आया बल्ले पर नया लोगो

Fri, 11 Oct 2013 06:08 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 11 Oct 2013 06:08 PM IST
विज्ञापन
virat-kohli-did-not-well-performe-in-t-20

भारत भले ही एकमात्र ट्वंटी-20 मैच जीत गया हो लेकिन विराट कोहली के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही।

विज्ञापन


कोहली शानदार फॉर्म में हैं और प्रशंसकों को उनसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में जोरदार बल्लेबाजी की आस है। टी-20 के बाद टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच सात मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। भारत ने यह टी-20 मैच युवराज सिंह के शानदार प्रदर्शन के दम पर जीतने में सफल रहा।
विज्ञापन


राजकोट में हुए टी-20 मुकाबले में वह अपने बल्ले पर नए स्टिकर के साथ उतरे थे। उनके बल्ले पर पहली बार एमआरएफ कंपनी का लोगो लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने, अपनी पारी की शुरुआत आतिशी अंदाज में की पर वह इसे लंबा नहीं खींच सके। वह 12वें ओवर की पहली गेंद पर कैच आउट हो गए। उन्होंने 22 गेंदों में 29 रन बनाए।

कोहली ने पिछले महीने खेल का सामान बनाने वाली जर्मनी की दिग्गज कंपनी एडिडास ने 10 करोड़ रुपए का वार्षिक करार किया था। एडिडास ने इस भारतीय क्रिकेट सितारे के साथ तीन साल के लिए 30 करोड़ रुपए में करार किया था।

सितंबर में ही सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के ब्रैंड एंबेस्डर बने विराट कोहली ने इससे पहले 6.5 करोड़ रुपए में एक टायर बनाने वाली कंपनी के साथ अनुबंध किया था।

दो बड़े करार (लगभग 17 करोड़ रुपए) के साथ कोहली अब टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर से वार्षिक करार के मामले में आगे निकल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed