फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: बीच मैदान पर नाचने लगे विराट कोहली, क्रिस गेल के साथ भी लगाए ठुमके

Fri, 09 Aug 2019 06:19 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 09 Aug 2019 06:19 PM IST
विज्ञापन
VIDEO: Virat Kohli sance moves on ground with Chris Gayle and staff going viral
विराट कोहली डांस - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय टीम और वेस्ट इंडीज के बीच गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला गया पहला वनडे बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया। मैच सिर्फ 13 ओवर ही चल सका और बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। रद्द हुए इस मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जहां विराट बीच मैदान ही डांस करते नजर आ रहे हैं।

VIDEO: Virat Kohli sance moves on ground with Chris Gayle and staff going viral
मैदान में गेल के साथ नाचते विराट - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में विराट कैरेबियाई विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के साथ जुगलबंदी करते देखे जा सकते हैं। वैसे भी अपने मस्तमौला अंदाज के लिए मशहूर गेल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पहले विराट की कप्तानी में ही खेलते थे। दोनों का रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) बॉन्ड देखा जा सकता है। गेल के साथ-साथ केदार जाधव भी डांस मूव्स दिखाते नजर आए।
 

VIDEO: Virat Kohli sance moves on ground with Chris Gayle and staff going viral
गेल के साथ नाचते विराट - फोटो : सोशल मीडिया

एक और रोचक चीज यह देखने को मिल रही है कि विराट के साथ कुछ ग्राउंड स्टाफ भी डांस कर रहे हैं। ये वीडियो टिकटॉक पर वायरल हो रहा है। पास ही भारतीय गेंदबाज खलील अहमद और मोहम्मद शमी खड़े हुए हैं। गेल मैच में मात्र 4 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इस वीडियो ने सभी का दिल जीत लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
VIDEO: Virat Kohli sance moves on ground with Chris Gayle and staff going viral
मैदान पर नाचते विराट - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसा नहीं है कि विराट कोहली पहली बार मैदान पर डांस करते हुए दिखे हो। विराट पहले भी कई बार मैदान पर डांस करते नजर आए हैं। विराट कोहली मैच के दौरान गंभीर रहते हैं, लेकिन ब्रेक के दौरान उनका मूड काफी हल्का दिखता है और वो खेल को मजेदार बनाना जानते हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed