{"_id":"5cd7b606bdec22073d799432","slug":"virat-kohli-casts-his-vote-in-gurugram-for-lok-sabha-election-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली ने किया मतदान, वोट देने के बाद मतदाताओं से की यह अपील","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट कोहली ने किया मतदान, वोट देने के बाद मतदाताओं से की यह अपील
Sun, 12 May 2019 11:28 AM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Sun, 12 May 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
virat kohli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने रविवार को मतदान केंद्र जाकर लोकसभा चुनाव के लिए मतदान किया। वोट देने के बाद कोहली ने मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की। गुरुग्राम के पिनेस्ट्री स्कूल में एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा, 'सभी को मतदान करने के लिए आना चाहिए और मैं सभी से ऐसा करने का आग्रह करता हूं।'
विज्ञापन
बता दें कि विराट कोहली यहां वोट डालने अपने बड़े भाई विकास के साथ आए थे। विराट ने गुरुग्राम के द पाइन क्राइस्ट स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत हरियाणा की सभी 10 संसदीय सीटों पर रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है।
विज्ञापन
आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के टूर्नामेंट के लीग स्टेज से बाहर होने के बाद कप्तान कोहली फिलहाल ब्रेक पर हैं। आज हैदराबाद में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल का फाइनल मैच खेला जाएगा। इस टी20 टूर्नामेंट के खत्म होते ही भारतीय खिलाड़ी कोहली की अगुवाई में विश्व कप की तैयारियों में जुट जाएंगे।
विज्ञापन