{"_id":"5bfe709bbdec22418f491cd6","slug":"virat-kohli-can-break-sachin-tendulkar-record-of-highest-centuries-in-australia-vs-australia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सचिन के शतकों का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब विराट कोहली, ऑस्ट्रेलिया में रच सकते हैं इतिहास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सचिन के शतकों का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब विराट कोहली, ऑस्ट्रेलिया में रच सकते हैं इतिहास
Wed, 28 Nov 2018 04:10 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 28 Nov 2018 04:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विराट कोहली को अगर मौजूदा दौर का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। क्रिकेट के मैदान पर हर रिकॉर्ड वे अपने नाम करते जा रहे हैं। अब भारत-ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले ही मुकाबले में विराट महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।
2 of 6
दोनों देशों के बीच चार टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला एडिलेड में 6 दिसंबर से खेला जाएगा। और कोहली अबतक कंगारूओं की जमीन पर पांच टेस्ट शतक जमा चुके हैं। उनसे आगे छह शतकों के साथ सचिन तेंदुलकर हैं।
3 of 6
सचिन ने ऑस्ट्रेलिया में 53.20 की औसत से 20 टेस्ट मैचों में 1809 रन बनाए हैं। वहीं कोहली भी ऑस्ट्रेलिया में बहुत अच्छा खेलते हैं। अगर एडिलेड में कोहली दोनों पारियों में शतक लगा देते हैं तो सचिन का यह रिकॉर्ड टूट सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
2014 में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कोहली ने एडिलेड की दोनों पारियों में शतक जड़ा था और इसे कोहली का पसंदीदा मैदान माना जाता है। वैसे कोहली के अलावा पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर के नाम भी ऑस्ट्रेलिया में पांच शतक दर्ज हैं। इस लिस्ट में अगला नाम वीवीएस लक्ष्मण (कुल चार शतक) का आता है।
विज्ञापन
5 of 6
ऑस्ट्रेलिया में किसी विदेशी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा शतक इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज रहे जैक होब्स के नाम हैं। उन्होंने 24 टेस्ट मैचों की 45 पारियों में 9 शतक लगाए हैं। सचिन 6 शतकों के साथ एशियाई बल्लेबाजों में सबसे आगे हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।