फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli breaks records in sri lanka with series victory
IND Inning
101/2 (9.4 ov)
Target: 172
Shreyas Iyer 44(23)*
Ishan Kishan 25 (16)
IND need 71 runs in 10.2 remaining overs

आक्रामक विराट कोहली ने जो किया वो नहीं कर पाए थे कपिल और गांगुली 

Mon, 14 Aug 2017 06:20 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Mon, 14 Aug 2017 06:20 PM IST
विज्ञापन
virat kohli breaks records in sri lanka with series victory
विराट कोहली - फोटो : social media
विदेश में क्लीन स्वीप कर कप्तान विराट कोहली ने वह कारनामा कर दिया है जिसे करने से कपिल देव और सौरव गांगुली चूक गए थे। कपिल और गांगुली के पास भी अपनी कप्तानी में विदेश में क्लीन स्वीप का मौका था। लेकिन उन्हें इसमें सफलता नहीं मिली थी। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

1986 में इंग्लैंड में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप का मौका था

virat kohli breaks records in sri lanka with series victory
टीम इंडिया - फोटो : hindustan times
भारत के पास 1986 में इंग्लैंड में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप का मौका था लेकिन कपिल देव की टीम पहले दोनों टेस्ट मैच जीतने के बाद तीसरा टेस्ट ड्रॉ खेली।  इस तरह कपिल देव के हाथों से क्लीन स्वीप का मौका चला गया। इसी तरह सौरव गांगुली की कप्तानी में पाकिस्तान के खिलाफ 2004 में पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद भारत दूसरा मैच हार गया था लेकिन उसने तीसरा टेस्ट मैच जीतकर सीरीज पर हालांकि कब्जा कर लिया। लेकिन यहां भी भारत विदेश में क्लीन स्वीप से चूक गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ने इससे पहले एक या दो टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप किया था

virat kohli breaks records in sri lanka with series victory
भारतीय क्रिकेट टीम
अगर विदेशों में क्लीन स्वीप की बात की जाए तो भारत अब तक केवल बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के खिलाफ ही यह चमत्कार कर पाया है लेकिन तब सीरीज एक या फिर दो टेस्ट मैचों की ही थी। भारत ने बांग्लादेश को 2000 में एक टेस्ट तथा 2004 और 2010 में दो-दो टेस्ट मैचों की सीरीज में हराया था। इस बीच उसने जिम्बाब्वे को उसी की सरजमीं पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से हराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed