{"_id":"5aa2a6334f1c1ba7758b4821","slug":"virat-kohli-becomes-brand-ambassador-of-uber-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस कंपनी के पहले ब्रांड एम्बेसडर बने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इस कंपनी के पहले ब्रांड एम्बेसडर बने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 09 Mar 2018 08:50 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को उबर इंडिया ने अपना पहला एम्बेसडर बनाया है। उबर देश के कई हिस्सों में मोबाइल ऐप के जरिए कैब उपलब्ध कराती है।
विज्ञापन
कंपनी के साथ जुड़ने पर खुशी व्यक्त करते हुए कप्तान कोहली ने कहा, 'क्रिकेटर होने के नाते मैं बहुत ज्यादा यात्रा करता हूं और मैंने उबर पर बुकिंग का अच्छा अनुभव लिया है। यह कंपनी टेक्नोलॉजी के माध्यम से क्रांतिकारी परिवर्तन ला रही है। यह आर्थिक अवसर तैयार करके लाखों लोगों को सशक्त बना रही है। मैं इस कंपनी के साथ जुड़कर बहुत उत्साहित हूं।'
विज्ञापन
इस मौके पर उबर इंडिया दक्षिण एशिया विभाग अध्यक्ष अमित जैन ने कहा, 'हम उबर इंडिया के लिए कोहली को ब्रांड एंबेसडर बनाकर बहुत उत्साहित हैं। मैदान के अंदर और बाहर उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है।'
विज्ञापन
कंपनी की ओर से यह भी कहा गया कि विराट देश के लिए वैश्विक सम्मान हासिल कर सकारात्मक बदलाव लाए हैं और वह समाज में परिवर्तन लाने के लिए कार्यरत हैं।
इस मौके पर विराट कोहली की तरफ से एक वीडियो भी जारी किया गया, जिसमें वह अपनी पहली राइड के अनुभवों के बारे में बता रहे हैं।
