{"_id":"590522a54f1c1b2612c0c8bf","slug":"virat-kohli-become-first-batsman-to-aggregate-5000-runs-in-indian-soil","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 10: शर्मनाक हार के दौरान विराट के नाम दर्ज हुआ T-20 का एक विश्व रिकॉर्ड ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 10: शर्मनाक हार के दौरान विराट के नाम दर्ज हुआ T-20 का एक विश्व रिकॉर्ड
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
Updated Sun, 30 Apr 2017 06:18 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली- क्रिस गेल
- फोटो : IPL official web
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराब दौर से गुजर रही आरसीबी को पुणे ने अपने घरेलू मैदान पर 61 रन से मात दी। आईपीएल इस मैच में विराट कोहली ने 48 गेंद में 55 रन बनाए। इस पारी के दौरान विराट के नाम टी-20 क्रिकेट का एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज हो गया। विराट कोहली भारतीय सरजमीं पर टी-20 मैचों में 5 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। अब तक दुनिया के किसी खिलाड़ी ने किसी एक देश में टी-20 में 5 हजार रन नहीं किया है। विराट को यह उपलब्धि आईपीएल के दसवें सीजन में हासिल हुई है। विराट के नाम भारतीय सरजमीं पर 5046 रन हो गए हैं।
विज्ञापन
इस सीजन विराट की टीम आरसीबी की ओर से 6 अर्धशतक लगे हैं जिनमें से तीन अर्धशतकीय पारियां विराट ने खेली हैं। विराट ने गुजरात के खिलाफ 64 और मुंबई के खिलाफ 62 रन की पारी खेली थी। उनकी टीम के धाकड़ बल्लेबाज इस सीजन बुरी तरह फेल हुए हैं। जिसके कारण आरसीबी आईपीएल के प्ले ऑफ से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई।
विज्ञापन
इसी मैच के दौरान विराट ने एक और कारनामा किया। आरसीबी पुणे के खिलाफ 20 ओवर में महज 96 रन पर ढेर हो गई। जिसमें से 55 रन विराट ने बनाए। यानी टीम के स्कोर में विराट का 57.29 प्रतिशत योगदान रहा। इस मामले में वह आईपीएल में दूसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे किंग्स इलेवन पंजाब के मनन वोहरा हैं। मनन ने हालिया सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 95 रन की पारी खेली थी। उनकी टीम ने कुल 154 रन बनाए थे। मनन के रन कुल रन का 61.69 प्रतिशत थे।
विज्ञापन