टेस्ट कप्तान विराट कोहली बने क्रिकेटर ऑफ द ईयर
गुरुवार को बीसीसीआई ने टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली को क्रिकेटर ऑफ द ईयर से नवाजा। वहीं, मिताली राज को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सर्वोच्च पुरुस्कार से नवाजा।
27 वर्षीय विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने 22 साल बाद श्रीलंका में टेस्ट सीरीज फतह की। इतना ही नहीं टेस्ट में नंबर वन टीम दक्षिण अफ्रीका का टेस्ट में सफाया किया।
इतना ही नहीं दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने बल्ले से भी जौहर दिखाया। 15 टेस्ट पारियों में कोहली ने 42.67 के औसत से 640 रन बनाए। जबकि 20 वनडे मैचों में भी 36.65 के औसत से 623 रन बनाए।
मिताली राज बनी दुनिया में नंबर दो
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज को बीसीसीआई ने उनके शानदार बल्लेबाजी के लिए महिला क्रिकेट का सर्वोच्च पुरुस्कार दिया है। उन्होंने वनडे में कुल 5000 रन पूरे किए।
मिताली वनडे क्रिकेट में 5 हजार रन बनाने वाली पहली भारतीय और दुनिया में दूसरी महिला क्रिकेटर है। बीसीसीआई 5 जनवरी 2016 को सभी क्रिकेटरों को पुरुस्कार देगी।
इसके अलावा टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज सैयद किरमानी को कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया जाएगा।