{"_id":"5eb6c7208ebc3e908a717971","slug":"virat-kohli-anushka-sharma-donate-rs-5-lacks-each-for-mumbai-police-welfare","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के खिलाफ जंग: मुंबई पुलिस को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने दिए 10 लाख रुपये","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोरोना के खिलाफ जंग: मुंबई पुलिस को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने दिए 10 लाख रुपये
Sun, 10 May 2020 07:36 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 10 May 2020 07:36 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
'प्रधानमंत्री केयर्स फंड' और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहायता देने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मुंबई पुलिस कल्याण के लिए भी आगे आए हैं।
विज्ञापन
Thank you, @imVkohli and @AnushkaSharma for contributing Rs. 5 lacs each towards the welfare of Mumbai Police personnel.
विज्ञापन
Your contribution will safeguard those at the frontline in the fight against Coronavirus.#MumbaiPoliceFoundationविज्ञापन विज्ञापन— CP Mumbai Police (@CPMumbaiPolice) May 9, 2020
मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने शनिवार को बताया कि इस सेलिब्रिटी कपल ने पांच-पांच लाख रुपये का योगदान किया है। सिंह ने अपने अधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया, 'कोहली और अनुष्का का मुंबई पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए पांच-पांच लाख रुपये योगदान करने के लिए शुक्रिया। आपका योगदान कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में मुंबई पुलिस की मदद करेगा।'