फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli announced best cricketer of the decade by The cricketer

अब ‘द क्रिकेटर’ ने बढ़ाया कोहली का कद, चुने गए दशक के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर

Wed, 25 Dec 2019 05:47 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 25 Dec 2019 05:47 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli announced best cricketer of the decade by The cricketer
विराट कोहली - फोटो : ट्वीटर

पिछले कुछ साल से खेल के तीनों प्रारूपों में समान रूप से दबदबा बनाए रखने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली को मशहूर पत्रिका ‘द क्रिकेटर’ ने पिछले एक दशक का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना है। पत्रिका ने पिछले दस वर्षों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 50 क्रिकेटरों की सूची तैयार की है, जिसमें पुरुष और महिला दोनों क्रिकेटर शामिल हैं।

विज्ञापन


भारत से कोहली के अलावा इस सूची में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (14वें), वन-डे में तीन दोहरे शतक जड़ने वाले रोहित शर्मा (15वें), विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (35वें), ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (36वें) और महिला टीम की दिग्गज बल्लेबाज मिताली राज (40) शामिल हैं।
विज्ञापन


पत्रिका ने कोहली के बारे में लिखा है, ‘दशक के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए भारतीय कप्तान सर्वसम्मत चयन था। विराट कोहली ने इस दशक में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी भी अन्य खिलाड़ी की तुलना में सर्वाधिक 20,960 रन बनाए।’
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला दूसरे स्थान पर हैं, लेकिन उन्होंने कोहली से लगभग 5000 रन कम बनाए हैं। सचिन तेंदुलकर ने इसी दशक में 100 शतकों का इतिहास रचा और फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा।

इसमें लिखा गया है, ‘तेंदुलकर ने 2013 में जब 100 शतकों के रिकार्ड के साथ संन्यास लिया तो कहा जाने लगा कि कोई उनकी बराबरी नहीं कर पाएगा, लेकिन अब कोहली 70 शतकों के साथ दूसरे नंबर पर काबिज रिकी पोंटिंग से केवल एक शतक पीछे है।’

कोहली ने अपने 70 शतकों में से 69 शतक 2010 से 2019 के बीच लगाए। उन्होंने अब तक कप्तान के रूप में कुल 166 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, लेकिन जिम्मेदारी के साथ उनकी बल्लेबाजी में अधिक निखार आया क्योंकि इन मैचों में उनका औसत 66.88 है।

दशक के चोटी के क्रिकेटरों की सूची में शीर्ष दस में कोहली के बाद जेम्स एंडरसन, ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर एलिस पैरी, स्टीव स्मिथ, हाशिम अमला, केन विलियमसन, एबी डीविलयर्स, कुमार संगकारा, डेविड वार्नर और डेल स्टेन को रखा गया है।


अश्विन भारतीयों में दूसरे स्थान पर हैं। वह 2010 से लेकर 2019 तक सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उन्होंने टेस्ट मैचों में 362 और सीमित ओवरों के मैचों में 202 विकेट लिए हैं। रोहित ने सलामी बल्लेबाज के रूप में तीनों प्रारूप में खुद को साबित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed