फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli and team india tour in australia

विराट को रास आएंगी ऑस्ट्रेलिया की पिचें

Thu, 31 Dec 2015 07:01 PM IST
सत्येन्द्र पाल सिंह/ अमर उजाला, दिल्ली
सत्येन्द्र पाल सिंह/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 31 Dec 2015 07:01 PM IST
विज्ञापन
virat kohli and team india tour in australia

मुश्किल हालात में निखरा हुआ प्रदर्शन करने की क्षमता विराट कोहली को न केवल भारत बल्कि दुनिया के सबसे कामयाब बल्लेबाजों की कतार में खड़ा करती है।

विज्ञापन


2015 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज में चार शतक जमा कर उन्होंने साबित कर दिया कि वह भारतीय बल्लेबाजी की धुरी हैं।

विराट के कोच राजकुमार शर्मा से ‘अमर उजाला’ ने 12 जनवरी से शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विराट से उम्मीदों और उनके सामने आने वाली चुनौतियों की बाबत खास बातचीत की।
विज्ञापन


विराट फिलहाल नए साल का जश्न मनाने दो दिन के लिए देश से बाहर गए हैं।

राजकुमार ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया की उछाल भरी पिचें विराट को काफी रास आएंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि बचपन से ही कोहली मैटिंग विकेट पर खूब क्रिकेट खेले हैं।

यहां वेस्ट दिल्ली एकेडमी में प्रैक्टिस के लिए हमने सफेद कूकाबुरा गेंदें मंगाई हैं, जिससे ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले विराट इन्हीं गेंदों से प्रैक्टिस कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया में वन डे और टी-20 सीरीज में बतौर कप्तान धोनी की मौजूदगी में विराट पर टेस्ट मैचों की तरह कप्तानी की जिम्मेदारी नहीं होगी।

ऐसे में उनका लक्ष्य एकाग्र होकर बल्लेबाजी करना होगा। उन्होंने साथ ही कहा कि विराट ड्रॉ नहीं जीत के लिए खेलने में यकीन करते हैं।

उनकी इसी सोच के चलते श्रीलंका से पहला टेस्ट हारने के बाद भारतीय टीम शानदार वापसी कर सीरीज जीतने में कामयाब रही।

पुराने स्टांस से खेल कर विराट ने पाई लय
राज कुमार ने कहा कि इंग्लैंड में विराट को जूझना पड़ा था, जिसके बाद उन्होंने अपना पुराना स्टांस अपना लिया। इसका उन्हें फायदा भी मिला।

जब खिलाड़ी संघर्ष के दौर से गुजरता है तो फिर उसके कोच की भूमिका अहम हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed