फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli and Rishabh Pant have been named in Delhi's probable squad for the 2024-25 Ranji Trophy season

Ranji Trophy: विराट कोहली करेंगे घरेलू क्रिकेट में वापसी? दिल्ली की संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल

Wed, 25 Sep 2024 03:23 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 25 Sep 2024 03:23 PM IST
सार

दिल्ली एवं जिल क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने रणजी ट्रॉफी के लिए 84 संभावित खिलाड़ियों की सूची जारी की है जिसमें कोहली, पंत और खराब फॉर्म में चल रहे नवदीप सैनी का नाम भी शामिल है। हालांकि, पिछले साल दिल्ली के लिए खेलने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा का नाम लिस्ट में नहीं है।

विज्ञापन
Virat Kohli and Rishabh Pant have been named in Delhi's probable squad for the 2024-25 Ranji Trophy season
विराट कोहली - फोटो : ICC

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और ऋषभ पंत को रणजी ट्रॉफी 2024-25 सत्र के लिए दिल्ली की संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है। इससे कोहली के कई वर्षों बाद घरेलू क्रिकेट में वापसी की चर्चा तेज हो गई है। दिल्ली एवं जिल क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने रणजी ट्रॉफी के लिए 84 संभावित खिलाड़ियों की सूची जारी की है जिसमें कोहली, पंत और खराब फॉर्म में चल रहे नवदीप सैनी का नाम भी शामिल है। हालांकि, पिछले साल दिल्ली के लिए खेलने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा का नाम लिस्ट में नहीं है। 
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी की शुरुआत 11 अक्तूबर से हो रही है और दिल्ली को अपना पहला मुकाबला चंडीगढ़ के खिलाफ खेलना है। हालांकि, कोहली और पंत का खेलना तय नहीं है क्योंकि ये दोनों 16 अक्तूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट की तैयारियां कर रहे हैं। संभावित खिलाड़ियों में कोहली और पंत के शामिल होने से दिल्ली क्रिकेट टीम के प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीसीए ने एक बयान में कहा, 'चयनित खिलाड़ियों का फिटनेस टेस्ट 26 सितंबर को होगा। जो खिलाड़ी फिलहाल अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी निभा रहे हैं, उन्हें फिटनेस टेस्ट से छूट मिलेगी।' 2018 के बाद यह पहली बार है जब कोहली का नाम रणजी ट्रॉफी के लिए दिल्ली के संभावित खिलाड़ियों में शामिल किया गया है। कोहली अंतिम बार 2012-13 में रणजी ट्रॉफ में खेले थे। उस समय वह उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेले थे। अगर वह वापसी करते हैं तो टूर्नामेंट में यह दिल्ली के लिए काफी अच्छा रहेगा। हालांकि उनकी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताएं उन्हें ज्यादा मैच खेलने की इजाजत नहीं देंगी। 
विज्ञापन

अपने आक्रमक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले पंत अतीत में दिल्ली के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं। 2015 में डेब्यू के बाद से उन्होंने 17 रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेले हैं। पंत ने 2016-17 सत्र में सनसनी मचाई थी जब उन्होंने इस टूर्नामेंट का सबसे तेज शतक जड़ा था। पंत ने झारखंड के खिलाफ 48 गेंदों पर शतक लगाया था। 

रणजी ट्रॉफी 2024-25 सत्र के लिए दिल्ली की 84 सदस्यीय संभावित टीम इस प्रकार है...
विराट कोहली, ऋषभ पंत, हिम्मत सिंह, प्रांशु विजयन, अनिरुद्ध चौधरी, क्षितिज शर्मा, वैभव कांडपाल, सिद्धांत बंसल, समर्थ सेठ, जोंटी सिद्धू, सिद्धांत शर्मा, तिशांत डाबला, नवदीप सैनी, हर्ष त्यागी, लक्ष्य थरेजा (विकेटकीपर), सुमित माथुर , शिवांक वशिष्ठ, सलिल मल्होत्रा, आयुष बडोनी, गगन वत्स, राहुल एस डागर, रितिक शौकीन, मयंक रावत, अनुज रावत (विकेटकीपर), सिमरजीत सिंह, शिवम कुमार त्रिपाठी, कुलदीप यादव, ललित यादव, प्रिंस चौधरी, शिवम किशोर कुमार, शिवम गुप्ता (विकेटकीपर), वैभव शर्मा, जितेश सिंह, रोहित यादव, सुमित कुमार, अनमोल शर्मा, केशव डाबा, सनत सांगवान, शुभम शर्मा (विकेटकीपर), आर्यन चौधरी, आर्यन राणा, भगवान सिंह, प्रणव राजवंशी (विकेटकीपर), सौरव डागर, मनी ग्रेवाल, कुंवर बिधूड़ी, निखिल सांगवान, पुनीत चहल, प्रियांश आर्य, यश ढुल, प्रिंस यादव, हर्षित राणा, मयंक यादव, सुयश शर्मा, अर्पित राणा, दिविज मेहरा, सुजल सिंह, हार्दिक शर्मा, हिमांशु चौहान, आयुष डोसेजा, अंकित राजेश कुमार, ध्रुव कौशिक, अंकुर कौशिक, कृष यादव, वंश बेदी, यश सहरावत, विकास सोलंकी, राजेश शर्मा, तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), रौनक वाघेला, मनप्रीत सिंह, राहुल गहलोत, आर्यन सहरावत, शिवम शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, पर्व सिंगला, योगेश सिंह, दीपेश बालियान, सागर तंवर, ऋषभ राणा, अखिल चौधरी, दिग्वेश राठी, सार्थक रंजन, अजय गुलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed