INDvSA: अफ्रीका को रौंदकर 'कोहली ब्रिगेड' की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, इस तरह मनाया जश्न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया ने रविवार को जोहानसबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका को पहले टी20 इंटरनेशनल में 28 रन से मात दी। इस तरह 'कोहली ब्रिगेड' ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।
शिखर धवन ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का चौथा अर्धशतक जमाया जबकि भुवनेश्वर कुमार ने पहली बार फटाफट क्रिकेट में पांच विकेट झटके। यह दोनों ही खिलाड़ी टीम इंडिया की जीत के असली हीरो रहे।
Last night dinner with the boys after a good win! 👌👍 pic.twitter.com/hmKqyNaFiS
— Virat Kohli (@imVkohli) February 19, 2018
जीत से खुश टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टीम के सदस्यों के साथ डिनर करके जश्न मनाया। कप्तान कोहली ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर डिनर का फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'अच्छी जीत के बाद पिछली रात टीम के साथ डिनर किया।'
सुरेश रैना और शिखर धवन ने फैंस को दिया शानदार मैसेज
यही नहीं, टीम इंडिया में दमदार वापसी करने वाले सुरेश रैना ने भी इसी फोटो को शेयर किया और अपने फैंस को संदेश दिया, 'शानदार जीत का आनंद लेने का सर्वश्रेष्ठ तरीका, टीम के सदस्यों के साथ डिनर टाइम।'
Best way to enjoy a good win . Dinner time with the boys 💪 pic.twitter.com/HGirDtbYXD
— Suresh Raina (@ImRaina) February 18, 2018
वहीं 39 गेंदों में 10 चौको और दो छक्को की मदद से 72 रन की आतिशी पारी खेलने वाले शिखर धवन ने भी फोटो शेयर किया और लिखा, 'बढ़िया मैच के बाद लड़कों के साथ डिनर किया।'
Dinner with the boys last night after a great game😊😊 pic.twitter.com/QFbkZTEZEn
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) February 19, 2018
बता दें कि शिखर धवन की उम्दा पारी की बदौलत टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 203 रन बनाए। इसके बाद भुवनेश्वर कुमार ने चार ओवर के अपने कोटे में 24 रन देकर 5 विकेट झटके और दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट पर 175 रन के स्कोर पर रोक दिया। भुवनेश्वर कुमार क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट्स (टेस्ट, वन-डे और टी20 इंटरनेशनल) में पांच विकेट लेने वाले टीम इंडिया के पहले गेंदबाज बने।