फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुष्का को कूड़ा फेंकने वाले ने भेजा नोटिस, कप्तान कोहली हुए परेशान

Sun, 24 Jun 2018 12:39 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली Updated Sun, 24 Jun 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli and Anushka Sharma legal notice by Arhhan Singh after viral video
बीते दिनों अनुष्का शर्मा का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हुआ था, जिसमें वह लक्जरी कार में सवार युवक को सफाई का पाठ पढ़ाते नजर आईं थीं। जिसके बाद सड़क पर कचरा फेंकने वाले युवक और विरुष्का की ओर से मामले में जमकर विवाद हुआ था। अब उसी युवक अरहान ने विराट-अनुष्का पर ऐसा हमला किया कि दोनों बुरी आफत में पड़ सकते हैं।
Virat Kohli and Anushka Sharma legal notice by Arhhan Singh after viral video

दरअसल, अरहान ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को नोटिस भेज दिया है। अरहान ने इंडिया टूडे से बातचीत में कहा कि, 'मैं इस मामले पर अभी कोई कमेंट नहीं करना चाहता। मुझे अभी उनके जवाब का इंतजार करना चाहिए।'

Virat Kohli and Anushka Sharma legal notice by Arhhan Singh after viral video
- फोटो : SELF

दरअसल, पूरा मामला पिछले हफ्ता का है जब, अनुष्का ने एक शख्स को बीच सड़क जोरदार फटकार लगाई थी। लक्जरी कार में बैठे एक लड़के ने जब कार के अंदर से प्लास्टिक की बोतल बाहर फेंकी तो अनुष्का इस पर तिलमिला उठीं। अनुष्का ने उसे जमकर सफाई पर ज्ञान दिया। इस दौरान विराट कार में बैठे इस नजारें को अपने मोबाइल में कैद कर रहे थे। फिर यह वीडियो सोशल नेटर्किंग साइट पर शेयर भी किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli and Anushka Sharma legal notice by Arhhan Singh after viral video

मामला तूल पकड़ता देख आरोपी युवक खुद सामने आ गया। मुंबई के रहने वाले अरहान सिंह ने एक फेसबुक पोस्ट से अपनी सफाई दी, 'यह बहुत भयानक था। मैंने गाड़ी ड्राइव करते समय प्लास्टिक का छोटा-सा टुकड़ा सड़क पर फेंक दिया था। मेरे बराबर से गुजर रही एक कार से खिड़की का शीशा खुला तो मैंने देखा कि अनुष्का शर्मा बैठी हैं। वह क्रेजी महिला की तरह मुझ पर चिल्लाने लगीं।'


विज्ञापन
Virat Kohli and Anushka Sharma legal notice by Arhhan Singh after viral video
- फोटो : ANI

मामले उस वक्त हाईप्रोफाइल हो गया जब खुद मोदी सरकार के दो मंत्री पहले रविशंकर प्रसाद और फिर बाद में किरण रिजिजू ने अनुष्का की तारीफ करते हुए ट्वीट किया कि 'अनुष्का शर्मा जिस तरह स्वच्छ भारत को लेकर जागरूक हैं निश्चित रूप से उनकी सराहना बनती है... कीप इट अप।'

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed