टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ करवा चौथ का उपवास रखा। विराट ने करवा चौथ की शाम को अपने ट्विटर पर अनुष्का के साथ तस्वीर शेयर की। उन्होंने तस्वीर के साथ एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा। तस्वीर में दोनों ही कमाल के लग रहे हैं।
कोहली-अनुष्का का करवा चौथ, दिग्गज खिलाड़ियों ने भी शेयर की अपनी तस्वीरें
तस्वीर के साथ विराट ने लिखा है कि जो साथ व्रत रखते हैं वह साथ हंसते हैं। अनुष्का ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर की और लिखा् कि मेरे जीवन और उसके बाद के साथी और आज के मेरे उपवास के साथी। दोनों के लिखे शब्द ये बताने के लिए काफी हैं कि कोहली ने भी अनुष्का के साथ आज उपवास रखा।
The ones who fast together laugh together ❤️😃. Happy karvachauth 😇 pic.twitter.com/7KQXp0Jkcc
— Virat Kohli (@imVkohli) October 17, 2019
अनुष्का ने भी ट्वीट कर विराट के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि मेरे जीवन और उसके बाद के साथी और आज के मेरे उपवास के साथी।
My partner for lifetime & beyond and my fasting partner for the day 🥰
Happy karvachauth to all 🌝💜 pic.twitter.com/gslOUMKPIn
टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी अपनी पत्नी आरती के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है। इस फोटो के साथ उन्होने लिखा, 'बहुत गजब, प्रेम और श्रद्धा।'
Bahut Ghazab, Prem aur Shraddha #KarwaChauth #Chand pic.twitter.com/de4AtciqBa