फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli and Anushka Sharma appeal to friends asks not to call them for ODI WC 2023 tickets

ODI WC 2023: विश्व कप से पहले विराट-अनुष्का की दोस्तों से अपील; कहा- घर बैठकर मैच देखो, मुझे फोन मत करना

Wed, 04 Oct 2023 12:59 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 04 Oct 2023 12:59 PM IST
सार

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों से खास अपील की है। विराट ने तो यहां तक कहा दिया कि चुपचाप घर में बैठकर मैच का मजा लें। स्टेडियम आने के चक्कर में मुझे फोन न करें। अनुष्का ने इस पर कहा कि मेरे जरिए कोहली से संपर्क की कोशिश न करें। 
 

विज्ञापन
Virat Kohli and Anushka Sharma appeal to friends asks not to call them for ODI WC 2023 tickets
Virat Kohli Anushka Sharma - फोटो : social media

विस्तार

वनडे विश्व कप 2023 का आगाज होने में सिर्फ एक दिन का समय रह गया है। सभी टीमें अपनी तैयारी पूरी कर चुकी हैं और क्रिकेट के महाकुंभ में जोर आजमाइश के लिए तैयार हैं। इस बीच विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने दोस्तों से खास अपील की है। स्टेडियम में फैंस के समर्थन का सबसे ज्यादा आनंद लेने वाले विराट कोहली ने अपने दोस्तों से घर में बैठकर मैच का मजा लेने के लिए कहा है। 
विज्ञापन


कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी लगाई है, जिसमें उन्होंने लिखा "जैसे कि हम विश्व कप की तरफ बढ़ रहे हैं। मैं विनम्रता के साथ अपने दोस्तों से कहना चाहूंगा कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान टिकट के लिए मुझे फोन न करें। कृपया अपने घर से ही मैच का मजा लें।"
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
 

अनुष्का ने विराट की स्टोरी को अपने अकाउंट से शेयर करते हुए लिखा "और मुझे इसमें कुछ जोड़ने दें, अगर आपके मैसेज का जवाब नहीं मिलता है तो मुझसे मदद की गुहार न लगाएं। समझने के लिए धन्यवाद।"



वनडे विश्व कप का आयोजन 12 साल बाद भारत में हो रहा है। इससे पहले 2011 में वनडे विश्व कप का आयोजन भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश की संयुक्त मेजबानी में हुआ था। भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर टूर्नामेंट अपने नाम किया था। इसके बाद से भारत कोई विश्व कप नहीं जीत पाया है। 

वनडे विश्व कप 2023 के टिकटों को लेकर बहुत मारामारी है। भारत-पाकिस्तान और भारत-ऑस्ट्रेलिया जैसे बड़े मुकाबलों के टिकट बिक्री के लिए उपलब्ध होते ही बिक गए थे। कई फैंस को टिकट नहीं मिले थे। सोशल मीडियो पर फैंस ने इसकी शिकायत भी की थी। ऐसे में फैंस खिलाड़ियों के जरिए कुछ रिजर्व टिकट हासिल करने की कोशिश करते हैं। यही वजह है कि इस अहम टूर्नामेंट से पहले विराट को ऐसी अपील करनी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed