फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli Happy Birthday Virat Kohli Top 35 Records in Cricket History on His 35th Birth Anniversary

Virat Kohli Birthday: टी20 में बिना गेंद किए विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी हैं कोहली, जानें उनके रोचक रिकॉर्ड

Sun, 05 Nov 2023 08:35 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 05 Nov 2023 08:35 AM IST
सार

Virat Kohli Records List in All Format : विराट कोहली 35 साल के हो चुके हैं। उनके 35वें जन्मदिन पर हम उनके 35 खास रिकॉर्ड के बारे में बता रहे हैं। कोहली मौजूदा समय के सबसे महान बल्लेबाज हैं। उनके आंकड़े भी इसकी गवाही देते हैं। 

विज्ञापन
Virat Kohli Happy Birthday Virat Kohli Top 35 Records in Cricket History on His 35th Birth Anniversary
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 35 साल के हो चुके हैं। वह देश के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं और कई महान रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। अपने जन्मदिन पर वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलने उतरेंगे और शतकीय पारी खेलकर सचिन के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं। वनडे में सबसे ज्यादा 49 शतक सचिन के नाम हैं और कोहली 48 शतक के साथ उनसे एक कदम पीछे हैं। 
विज्ञापन


कोहली के बल्ले का लोहा पूरी दुनिया मानती है, लेकिन गेंद के साथ भी उन्होंने अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह टी20 में बिना कोई गेंद किए विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी हैं। उनके टी20 करियर की पहली गेंद वाइड थी और इस पर इंग्लैंड के केविन पीटरसन स्टंप आउट हो गए थे।
विज्ञापन


यहां हम कोहली के ऐसे ही 35 रिकॉर्ड के बारे में बता रहे हैं...
  1. टी20 में सबसे ज्यादा (4008) रन बनाने वाले बल्लेबाज
  2. वनडे में सबसे तेज (205 पारियों में) 10 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज
  3. लगातार तीन साल (2016,17,18) में 2500 से ज्यादा रन बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी
  4. किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक (श्रीलंका 10) लगाने वाले बल्लेबाज
  5. सबसे ज्यादा 20 प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने वाले खिलाड़ी
  6. एक वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा 558 रन बनाने वाले बल्लेबाज
  7. टी20 में सबसे ज्यादा 38 अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी
  8. टी20 में सबसे ज्यादा 15 मैन ऑफ द मैच जीतने वाले खिलाड़ी
  9. टी20 में बिना कोई गेंद किए विकेट लेने वाले एकमात्र खिलाड़ी, उन्होंने अपने करियर की पहली गेंद वाइड की थी और इसमें केविन पीटरसन स्टंप आउट हो गए थे
  10. विज्ञापन
    विज्ञापन
  11. सबसे कम 348 पारियों में 50 शतक लगाने वाले खिलाड़ी
  12. वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा 26 शतक लगाए
  13. एक साल में सबसे कम 11 वनडे पारियों में एक हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी
  14. सबसे कम 65 टेस्ट पारियों में 4000 रन बनाने वाले कप्तान
  15. एक साल में छह वनडे शतक लगाने वाले एकमात्र कप्तान
  16. 10 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ियों में 50 से ज्यादा का औसत रखने वाले एकमात्र बल्लेबाज
  17. किसी एक टीम (आरसीबी) के लिए छह शतक लगाने वाले एकमात्र खिलाड़ी
  18. छह सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी
  19. आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा 973 रन बनाने वाले बल्लेबाज
  20. आईपीएल के एक सीजन में चार शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी
  21. सबसे ज्यादा (308) मैच जीतने वाले भारतीय
  22. सबसे ज्यादा 40 टेस्ट जीतने वाले भारतीय कप्तान
  23. टेस्ट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा सात दोहरे शतक लगाने वाले खिलाड़ी
  24. वनडे में सबसे तेज (242 वनडे) में 12000 रन बनाने वाले बल्लेबाज
  25. भारत के लिए सबसे ज्यादा 68 टेस्ट मैच में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी
  26. लक्ष्य का पीछा करते हुए वनडे में सबसे ज्यादा 66 का औसत
  27. मौजूदा खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा 78 शतक लगाने वाले खिलाड़ी
  28. वनडे में सबसे ज्यादा 150 कैच लेने वाले भारतीय फील्डर
  29. देश के लिए सबसे ज्यादा 20 प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने वाले खिलाड़ी
  30. वनडे में सबसे ज्यादा 58 का औसत रखने वाले खिलाड़ी
  31. वनडे में सबसे तेज (267 मैच) 13 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज
  32. टी20 में सबसे ज्यादा सात प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने वाले खिलाड़ी
  33. आईसीसी वनडे रैंकिंग में 890 अंक हासिल करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज
  34. आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 922 अंक हासिल करने वाले एकमात्र खिलाड़ी
  35. दो देशों (वेस्टइंडीज-श्रीलंका) के खिलाफ लगातार तीन शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी
  36. सभी तरह के टी20 (अंतरराष्ट्रीय+आईपीएल) में 10 हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed