गावस्कर के बाद यह मुकाम हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने विराट कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के लिए गुरुवार का दिन दोहरी खुशी लेकर आया। पहला कि उनको आईसीसी क्रिकेट ऑफ द ईयर का खिताब मिला है, जबकि दूसरा विराट टीम इंडिया के दूसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने टेस्ट रैंकिंग में 900 अंक हासिल किए हैं। इससे पहले ऐसा करने करने वाले टीम इंडिया के ही पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का नाम शुमार है। कोहली टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 31वें ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।
आईसीसी द्वारा जारी टेस्ट रैंकिंग में पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ का नाम है। वो 947 प्वाइंट्स के साथ टॉप पर हैं, जबकि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली 900 प्वाइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट (881 प्वाइंट्स) का नाम शामिल हैं। इस बात की जानकारी आईसीसी ने ट्वीट कर दी।
BREAKING: On the day he was named ICC Cricketer of the Year, @imVkohli has become the second India batsman after Sunil Gavaskar to reach 900 points in the @MRFWorldwide ICC Test Batting Rankings!
विज्ञापन विज्ञापन
➡️ https://t.co/Q9fT3BLIos pic.twitter.com/SEdczeqKDm — ICC (@ICC) January 18, 2018
गौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को साल 2017 की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम का ऐलान किया, विराट कोहली को इस टीम का कप्तान बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि आईसीसी द्वारा घोषित साल 2017 की सर्वश्रेष्ठ वन-डे टीम का कप्तान भी बनाया गया है। वहीं, कोहली इस साल भारत के एकमात्र खिलाड़ी हैं, जो आईसीसी की दोनों (टेस्ट, वन-डे) टीमों में सिलेक्ट हुए हैं।
गावस्कर 50वां टेस्ट खेलकर यह मुकाम हासिल किया था, जबकि कोहली ने दक्षिण अफ्रीका में अपना 65वां टेस्ट खेलकर यह मुकाम अपने नाम दर्ज की। गावस्कर ने साल 1979 में इंग्लैंड के ओवल में 13 और 221 रन का स्कोर बनाकर 887 प्वाइंट्स से पहुंचकर 916 प्वाइंट्स हासिल किए, जो कि उनके टेस्ट करियर का बेस्ट स्कोर था।
वहीं, कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले गए दूसरे टेस्ट में शतक लगाकर 880 प्वाइंट्स से 900 अंक हासिल करने में कामयाब रहे। इसके साथ ही कोहली सेंचुरियन में टेस्ट का 21वां शतक जड़ा।
बता दें कि कोहली ने इस मामले में टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया है। सचिन ने साल 2002 में 898 प्वाइंट्स हासिल किए थे, जबकि द्रविड़ ने साल 2005 में 892 अंक हासिल करने में कामयाब रहे।
आईसीसी के टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के महान दिग्गज खिलाड़ी डॉन ब्रैडमैन का नाम 961 प्वाइंट्स के साथ पहले नंबर पर बरकरार है ही, लेकिन आईसीसी द्वारा जारी मौजूदा रैंकिंग के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्मिथ का नाम पहले नंबर पर काबिज हैं।