फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli 100th Test: Jasprit Bumrah Explains How Team India Can Make Virat Kohli's 100th Test Special; India vs Sri lanka 1st Test, Mohali

Virat Kohli 100th Test: कोहली के 100वें टेस्ट को खास बनाना चाहती है टीम इंडिया, लेकिन इस बात से निराश हैं जसप्रीत बुमराह

Tue, 01 Mar 2022 07:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 01 Mar 2022 07:04 PM IST
सार

बुमराह ने 2018 में कोहली की कप्तानी में ही टेस्ट डेब्यू किया था। हालांकि, अब हालात बदल चुके हैं। रोहित टेस्ट टीम के नए कप्तान हैं, वहीं बुमराह उपकप्तान।

विज्ञापन
Virat Kohli 100th Test: Jasprit Bumrah  Explains How Team India Can Make Virat Kohli's 100th Test Special; India vs Sri lanka 1st Test, Mohali
विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच चार मार्च से दो टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत होगी। पहला टेस्ट मोहाली में खेला जाएगा। यह विराट कोहली के टेस्ट करियर का 100वां मैच भी होगा। टीम इंडिया इस मैच को विराट के लिए खास बनाना चाहती है। भारतीय टीम के उपकप्तान जसप्रीत ने कहा है कि यह  उपलब्धि विराट कोहली की कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रमाण है। 
विज्ञापन


बुमराह ने 2018 में कोहली की कप्तानी में डेब्यू किया
बुमराह ने 2018 में कोहली की कप्तानी में ही टेस्ट डेब्यू किया था। हालांकि, अब हालात बदल चुके हैं। रोहित टेस्ट टीम के नए कप्तान हैं, वहीं बुमराह उपकप्तान। टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बुमराह ने कहा- देश के लिये 100 टेस्ट मैच खेलना खास होता है। विराट ने टीम इंडिया की सफलता में काफी योगदान दिया है और भविष्य में भी ऐसा करते रहेंगे।
विज्ञापन


कोहली को खास गिफ्ट देना चाहती है टीम इंडिया
कोहली को इस खास अवसर पर गिफ्ट देने को लेकर बुमराह ने कहा- अगर भारतीय टीम जीत दर्ज करती है, तो इससे बढ़कर कोहली के लिए कोई तोहफा नहीं होगा। कोहली को एक क्रिकेटर के रूप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना पसंद है। हालांकि, मोहाली में दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति नहीं मिलने को लेकर बुमराह निराश हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्शकों के नहीं आने से निराश हैं जसप्रीत बुमराह
इस बारे में बुमराह ने कहा- हम फिलहाल सिर्फ उस चीज पर ध्यान दे रहे हैं जो हमारे नियंत्रण में है। अगर दर्शक आते तो हमारा हौसला बढ़ता लेकिन, यह ऐसी हम नियम तय नहीं करते। बेंगलुरु में दूसरे टेस्ट के लिए कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने 50 प्रतिशत दर्शकों को स्टेडियम आने की अनुमति दी है। यह मैच 12 मार्च से बेंगलुरु के एन चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह एक डे-नाइट मैच भी होगा।

अश्विन की फिटनेस को लेकर कही ये बात
ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की फिटनेस को लेकर बुमराह ने कहा- प्रैक्टिस के दौरान ऑफ स्पिनर पूरी रह फिट दिखे। वह बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों कर रहे हैं। श्रीलंका के पहले टेस्ट के लिए वह पूरी तरह तैयार दिख रहे हैं। अश्विन भारत के लिए पिछली बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जनवरी में खेले थे। इसे बाद उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज और श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में आराम दिया गया था।


इसलिए जश्न नहीं मनाते हैं जसप्रीत बुमराह
विकेट लेने के बाद बुमराह कोई खास अंदाज में जश्न नहीं मनाते हैं। इसको लेकर बुमराह ने कहा- बचपन में मैं विकेट को काफी सेलिब्रेट करता था। मैं तब अपने सेलिब्रेशन को प्लान भी करता था। हालांकि, अब जब में इस लेवल पर खेल रहा हूं, तो मेरा ध्यान बस अपने काम पर होता है। जब टीम जीतती है, तभी मैं जश्न मनाता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed