फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat can ahead from jayasurya by making century at dambulla odi

दांबुला में शतक लगाते ही कोहली इस मामले में जयसूर्या को पीछे छोड़ देंगे 

Wed, 16 Aug 2017 02:47 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Wed, 16 Aug 2017 02:47 PM IST
विज्ञापन
virat can ahead from jayasurya by making century at dambulla odi
विराट कोहली - फोटो : BCCI
श्रीलंका के साथ आगामी पांच वन डे मैचों की सीरीज का पहला मैच दांबुला में रविवार 20 अगस्त को खेला जाएगा। इस मैच में अगर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने शतक लगाया तो वह श्रीलंका के ही पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज सनथ जयसूर्या से वन डे मैचों में शतकों के मामले में आगे हो जाएंगे। जयसूर्या ने अपने कैरियर में 445 वन डे में 28 शतक लगाए हैं।
विज्ञापन


विराट कोहली ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वन डे मैचों की सीरीज में 6 जुलाई को सबीना पार्क में 111 रनों की नाबाद पारी खेल अपना 28 वां शतक जड़ा था। अगर दांबुला में भारतीय कप्तान कोहली शतक लगाते हैं तो फिर उनके आगे सिर्फ ऑस्ट्रेलियाई रिकी पोंटिंग 30 शतक और सचिन तेंदुलकर 49 शतक ही आगे रहेंगे। 
विज्ञापन

 

कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ 6 शतक लगाए हैं 

virat can ahead from jayasurya by making century at dambulla odi
विराट कोहली - फोटो : icc
श्रीलंका के खिलाफ विराट कोहली ने एक दिवसीय मैचों में अब तक छह शतक लगाए हैं। उनके कैरियर का पहला शतक भी कोलकाता के ईडन गार्डन में श्रीलंका के खिलाफ ही बना था। 

विराट ने 189 मैचों में 8257 रन बनाए हैं 

virat can ahead from jayasurya by making century at dambulla odi
virat kohli
जयसूर्या ने अपने कैरियर में 445 वन डे में 28 शतकों के साथ 13403 रन बनाए हैं। इनमें 68 अर्धशतक भी शामिल हैं। वहीं विराट ने अभी तक 189 मैचों में 28 शतकों के साथ 8257 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन

अर्धशतक लगा तो विराट अनवर को पीछे छोड़ देंगे 

virat can ahead from jayasurya by making century at dambulla odi
विराट कोहली - फोटो : icc
विराट कोहली ने अब तक वन डे कैरियर में 43 अर्धशतक बना चुके हैं। इतने ही अर्धशतक पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज सईद अनवर के नाम भी हैं। अनवर ने 247 मैचों में 20 शतक और 43 अर्धशतकों के साथ 10938 रन बनाए। इस तरह विराट ने अर्धशतक लगाया तो वह इस मामले में सईद अनवर को पीछे छोड़ देंगे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed