फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat and Dhoni cricket teams CSK and RCB are two Most Popular Cricket Club in 2021

Most Popular Cricket Club: विराट और धोनी का जलवा कायम, आरसीबी और चेन्नई 2021 में दुनिया के दो सबसे ज्यादा लोकप्रिय क्रिकेट क्लब

Sat, 08 Jan 2022 11:00 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 08 Jan 2022 11:00 AM IST
सार

लोकप्रियता के मामले में विराट कोहली और महेन्द्र सिंह धोनी का कोई तोड़ नहीं है। ये दोनों खिलाड़ी लंबे समय से कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं, लेकिन इन दोनों की लोकप्रियता दिनों दिन बढ़ती जा रही है। 

विज्ञापन
Virat and Dhoni cricket teams CSK and RCB are two Most Popular Cricket Club in 2021
धोनी और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विराट कोहली की आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और महेन्द्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स 2021 में दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट क्लब में से एक हैं। ट्विटर इंगेजमेंट के आधार पर आरसीबी की टीम चेन्नई से भी एक पायदान ऊपर है। 2021 में खेल से जुड़े जिन क्लब का सबसे ज्यादा जिक्र किया गया है, उनसे जुड़े ट्वीट किए गए हैं। कमेंट और रीट्वीट में उनका जिक्र किया गया है। ऐसे क्लबों की सूची में आरसीबी की टीम आठवें और चेन्नई की टीम नौवें स्थान पर हैं। वहीं फुटबॉल टीम मैनचेस्टर यूनाइटेड पहले पायदान पर है। 
विज्ञापन


साल 2021 में 820 मिलियन (82 करोड़) बार बैंगलोर की टीम का ट्विटर में जिक्र हुआ है। वहीं चेन्नई की टीम को 752 मिलियन (75.2 करोड़) बार टैग किया गया है या उससे जुड़ी बात कही गई है। ट्विटर के नजरिए से दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेल क्लब की सूची में सिर्फ चेन्नई और आरसीबी ही टॉप 10 में जगह बना पाए हैं। इस सूची में टॉप 10 में सात क्लब फुटबॉल के हैं। सबसे ज्यादा लोकप्रियता वाले मैनचेस्टर यूनाइटेड से जुड़े 2.6 बिलियान (260 करोड़) ट्वीट 2021 में किए गए हैं। 
विज्ञापन


मैनचेस्टर और बार्सिलोना सबसे लोकप्रिय फुटबॉल क्लब
साल 2021 में सबसे ज्यादा ट्वीट मैनचेस्टर यूनाइटेड और बर्सिलोना को लेकर किए गए हैं। 2.3 बिलियन (230 करोड़) ट्वीट में बार्सिलोना का जिक्र किया गया है। मैनचेस्टर यूनाइटेड के बाद सबसे ज्यादा ट्वीट बार्सिलोना को लेकर ही किए गए हैं। वहीं रियल मैड्रिड का क्लब इस सूची में तीसरे स्थान पर मौजूद है, लेकिन पिछले साल 1.3 बिलियन (130) करोड़ ट्वीट में उसका जिक्र है, जो दूसरे नंबर पर मौजूद बार्सिलोना से 100 करोड़ कम है। इससे फुटबॉल लीग में मैनचेस्टर यूनाइटेड और बार्सिलोना की लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

Virat and Dhoni cricket teams CSK and RCB are two Most Popular Cricket Club in 2021
ट्विटर इंगेजमेंट के मामले में सबसे ज्यादा लोकप्रिय खेल क्लब - फोटो : सोशल मीडिया
आरसीबी की कप्तानी छोड़ रहे हैं विराट
विराट कोहली आईपीएल 2022 से आरसीबी की कप्तानी करते हुए नहीं दिखेंगे। उन्होंने अपना वर्कलोड कम करने के लिए टी-20 फॉर्मेट में कप्तानी न करने का फैसला किया है। वो भारत के लिए टी-20 और वनडे टीम की कप्तानी भी नहीं कर रहे हैं। हालांकि इससे उनकी लोकप्रियता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। हालांकि फॉर्म बेहतर होने पर वो एक बार फिर से 2016 की तरह आईपीएल में शतकों की बरसात कर सकते हैं। 

धोनी का करियर भी अंतिम पड़ाव पर
चेन्नई के कप्तान महेंन्द्र सिंह धोनी भी अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। वो अपनी कप्तानी में चार चेन्नई को चैंपियन बना चुके हैं। 2022 या 2023 में धोनी अपना आखिरी आईपीएल मैच खेल सकते हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने कहा था कि वो चेन्नई के मैदान पर ही अपना आखिरी मैच खेलना चाहते हैं। पिछले कुछ सालों से धोनी बल्ले के साथ योगदान नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे में वो जल्द ही क्रिकेट को अलविदा कहना चाहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed