{"_id":"5cd326ebbdec2207315b5596","slug":"vinod-rai-says-players-association-sent-for-registration-but-not-a-part-of-fica-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसीसीआई ने इंडियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन को पंजीकरण के लिए भेजा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बीसीसीआई ने इंडियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन को पंजीकरण के लिए भेजा
Thu, 09 May 2019 12:28 AM IST
Mukesh Jha
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: Mukesh Jha
Updated Thu, 09 May 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
विनोद राय
भारत के पेशेवर क्रिकेटर आधिकारिक रूप से बीसीसीआई की निर्णय लेने की नीतियों का हिस्सा बनेंगे क्योंकि बहुप्रतीक्षित खिलाड़ी संघ अगले दो हफ्ते में आधिकारिक रूप से पंजीकृत हो जाएगा। हालांकि अभी शायद यह संघ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संघ (FICA) का हिस्सा नहीं हो। पंजीकरण के लिए भारतीय क्रिकेटर्स संघ (आईसीए) नाम भेजा गया है और बीसीसीआई को यह देखना होगा कि यह नाम पहले से ही पंजीकृत है या नहीं।
विज्ञापन
प्रशासकों की समिति के प्रमुख विनोद राय ने बुधवार को कहा, ‘हां, भारतीय क्रिकेटर्स संघ (आईसीए) को पंजीकरण के लिए भेजा गया है लेकिन पहले यह देखने की जरूरत है कि यह नाम पहले से ही पंजीकृत है या नहीं। आईसीए या किसी अन्य नाम के पंजीकृत होने के बाद केंद्रीय संघ शीर्ष परिषद में अपने नामितों (पुरुष और महिला) पर फैसला करेगी।’ राय ने बताया कि केंद्रीय संघ की तरह राज्य संघ भी होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'बीसीसीआई की शीर्ष परिषद की तरह राज्य संघ राज्य शीर्ष परिषद में अपने प्रतिनिधियों पर फैसला करेंगे। संघ में गठन में काफी प्रयास करने के लिए हम कपिल देव, भरत रेड्डी, अंशुमन गायकवाड़ और भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान शांता रंगास्वामी के आभारी हैं।'
विज्ञापन
आईसीए हालांकि ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका या इंग्लैंड के खिलाड़ी संघों की तरह फिका का हिस्सा नहीं होगा। राय ने कहा, 'नहीं, फिलहाल बीसीसीआई के संविधान में ऐसा कोई नियम नहीं है कि आईसीए फिका का हिस्सा हो सकता है।' आईसीए की कार्यशैली बीसीसीआई से स्वतंत्र होगी और संघ को अपने लिए कोष का इंतजाम खुद करना होगा। बीसीसीआई हालांकि शुरुआत में कुछ अनुदान देगा।