{"_id":"5daed10e8ebc3e93d76c61cb","slug":"vinod-rai-lead-coa-to-demit-office-after-new-bcci-team-takes-charge-says-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय क्रिकेट में नए युग की शुरुआत, सौरव गांगुली के BCCI अध्यक्ष बनते ही हट जाएंगे सीओए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारतीय क्रिकेट में नए युग की शुरुआत, सौरव गांगुली के BCCI अध्यक्ष बनते ही हट जाएंगे सीओए
Tue, 22 Oct 2019 09:02 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 22 Oct 2019 09:02 PM IST
विज्ञापन
सौरव गांगुली और सीओए चीफ विनोद राय
- फोटो : ट्विटर
23 अक्टूबर यानी कल को भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली बीसीसीआई के अध्यक्ष पद की शपथ ले लेंगे। 'दादा' के साथ अन्य निर्वाचित पदाधिकारी भी पदभार संभालेंगे। नई कार्यकारिणी के साथ ही सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त पूर्व सीएजी विनोद राय की अध्यक्षता वाली प्रशासकों की समिति (सीओए) को भी हटना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायमूर्ति एसए बोब्डे और एल नागेश्वर राव की पीठ ने मंगलवार को कहा कि नए पदाधिकारियों के पदभार संभालने के बाद सीओए का काम खत्म हो जाएगा। पीठ ने सीओए का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता पराग त्रिपाठी के निवेदन पर गौर करते हुए निर्देश दिया कि प्रशासकों की समिति और अन्य अधिकारियों के खिलाफ क्रिकेट संगठन में किए गए किसी भी कार्य के लिए बीसीसीआई द्वारा कोई कदम नहीं उठाया जाएगा और ऐसे किसी भी कदम के लिए पूर्व स्वीकृति की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
पीठ ने सीओए को आज से सात दिन के भीतर अपने स्वीकृत खाते तमिलनाडु सोसायटी के पंजीयक को सौंपने को कहा जिसके साथ बीसीसीआई पंजीकृत है। न्यायालय ने साथ ही स्पष्ट किया कि सीओए द्वारा कानून के अंतर्गत सौंपे गए खातों को पंजीयक देखेगा। पीठ ने कहा, ‘बीसीसीआई के खातों को रिकार्ड में लेकर हम खर्चों को प्रमाणित नहीं कर रहे हैं।‘ न्यायालय ने इस मामले की सुनवाई की अगली तारीख 27 नवंबर तय की है।