फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vinod Kambli seen dancing on Chak De India in hospital now the former cricketers condition is improving

Vinod Kambli Video: अस्पताल में 'चक दे इंडिया' पर नाचते दिखे विनोद कांबली, अब पूर्व क्रिकेटर की हालत में सुधार

Mon, 30 Dec 2024 09:53 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 30 Dec 2024 09:53 PM IST
सार

हाल ही में पूर्व बल्लेबाज को अचानक तबियत बिगड़ने के बाद ठाणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने यूरिन संक्रमण और मांसपेशियों में ऐंठन की शिकायत की थी। जांच के बाद उनके मस्तिष्क में रक्त के थक्के का पता चला था। 

विज्ञापन
Vinod Kambli seen dancing on Chak De India in hospital now the former cricketers condition is improving
विनोद कांबली - फोटो : instagram

विस्तार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली की सेहत में अब सुधार है। सोमवार को उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्हें 'चक दे इंडिया' सॉन्ग पर नाचते देखा गया। बता दें कि, हाल ही में पूर्व बल्लेबाज को अचानक तबियत बिगड़ने के बाद ठाणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने यूरिन संक्रमण और मांसपेशियों में ऐंठन की शिकायत की थी। जांच के बाद उनके मस्तिष्क में रक्त के थक्के का पता चला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ठाणेवैभव (@thanevaibhav)


कांबली की हालत में सुधार
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कांबली 'चक दे इंडिया' सॉन्ग पर डांस कर रहे हैं। इसमें उनके साथ अस्पताल का स्टाफ भी दिख रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद पूर्व क्रिकेटर के फैंस ने राहत की सांस ली है। इससे पता चल रहा है कि अब दिग्गज खिलाड़ी की हालत में सुधार है।

कांबली का करियर
कांबली ने 1993 से 2000 के बीच भारत के लिए 17 टेस्ट और 104 वनडे खेले। वह 1000 टेस्ट रन बनाने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज हैं। यह एक ऐसा रिकॉर्ड जो आज तक कायम है। 1991 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने के बाद भारत के लिए 104 वनडे और 17 टेस्ट खेलने के बावजूद कांबली का अंतरराष्ट्रीय करियर एक दशक भी नहीं चल सका। कांबली ने 17 टेस्ट में 54.20 की औसत से 1084 रन बनाए थे। इनमें चार शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा 104 वनडे में उन्होंने 32.59 की औसत से 2477 रन बनाए। इनमें दो शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा 129 प्रथम श्रेणी मैचों में उन्होंने 59.67 की औसत से 9965 रन बनाए। इनमें 35 शतक और 44 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा 221 लिस्ट-ए मैचों में कांबली ने 41.24 की औसत से 6476 रन बनाए। इनमें 11 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed