Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vinod Kambli discharged from hospital after undergoing treatment for nearly two weeks

Vinod Kambli: नए साल पर घर लौटे विनोद कांबली, हालत में सुधार के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी, देखें वीडियो

Wed, 01 Jan 2025 06:53 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 01 Jan 2025 06:53 PM IST
सार

कांबली ने प्रशंसकों को नई साल की शुभकामनाएं देते हुए शराब और नशीले पदार्थों से दूर रहने की अपील की। कांबली ने कहा- बुरी आदतें जीवन को नष्ट कर देती हैं।

विज्ञापन
Vinod Kambli discharged from hospital after undergoing treatment for nearly two weeks
विनोद कांबली - फोटो : X (screengrab)

विस्तार

पूर्व भारतीय बल्लेबाज विनोद कांबली के फैंस के लिए नया साल खुशियां लेकर आया है। उनके पसंदीदा खिलाड़ी को हालत में सुधार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। बुधवार को अस्पताल से बाहर निकलने के बाद कांबली ने फैंस और मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने नए साल की सभी प्रशंसकों को बधाई दी और एक खास मेसेज दिया।
विज्ञापन
Trending Videos

अचानक तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल में कराया गया था भर्ती
हाल ही में  पूर्व बल्लेबाज को अचानक तबियत बिगड़ने के बाद ठाणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने यूरिन संक्रमण और मांसपेशियों में ऐंठन की शिकायत की थी। जांच के बाद उनके मस्तिष्क में रक्त के थक्के का पता चला था। लगभग दो हफ्ते तक चले इलाज के बाद कांबली को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कांबली ने फैंस से की खास अपील
अस्पताल से बाहर निकलने के बाद कांबली ने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान वह भारतीय टीम की नई वनडे जर्सी में नजर आए। उनके हाथ में एक बल्ला भी था, जिससे उन्होंने कई शॉट खेले। कांबली ने प्रशंसकों को नई साल की शुभकामनाएं देते हुए शराब और नशीले पदार्थों से दूर रहने की अपील की। कांबली ने कहा- बुरी आदतें जीवन को नष्ट कर देती हैं। वहीं, कांबली का इलाज करने वाले डॉक्टर शैलेश ठाकुर ने बताया कि वह अब ठीक हैं।
विज्ञापन

कांबली का करियर
कांबली ने 1993 से 2000 के बीच भारत के लिए 17 टेस्ट और 104 वनडे खेले। वह 1000 टेस्ट रन बनाने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज हैं। यह एक ऐसा रिकॉर्ड जो आज तक कायम है। 1991 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने के बाद भारत के लिए 104 वनडे और 17 टेस्ट खेलने के बावजूद कांबली का अंतरराष्ट्रीय करियर एक दशक भी नहीं चल सका। कांबली ने 17 टेस्ट में 54.20 की औसत से 1084 रन बनाए थे। इनमें चार शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा 104 वनडे में उन्होंने 32.59 की औसत से 2477 रन बनाए। इनमें दो शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा 129 प्रथम श्रेणी मैचों में उन्होंने 59.67 की औसत से 9965 रन बनाए। इनमें 35 शतक और 44 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा 221 लिस्ट-ए मैचों में कांबली ने 41.24 की औसत से 6476 रन बनाए। इनमें 11 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed