फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vincy Premier T10 League To Become First Cricket Tournament To Be Played Amid COVID-19 Crisis

कोरोना काल में शुरू होगी टी-10 लीग, बदले नियमों के साथ होगा टूर्नामेंट का आयोजन

Fri, 15 May 2020 01:51 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 15 May 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Vincy Premier T10 League To Become First Cricket Tournament To Be Played Amid COVID-19 Crisis
विंसी प्रीमियर लीग - फोटो : social media

कोरोना महामारी की वजह से बंद हुए खेल और टूर्नामेंट फिर से शुरू होने लगे हैं। धीरे-धीरे और सावधानी बरतते हुए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होने लगा है। फुटबॉल-गोल्फ के बाद अब क्रिकेट भी दोबारा से शुरू होने जा रहा है। इसकी शुरुआत एक टी-10 लीग से होगी। कैरेबियाई देश सेंट विंसेंट और द ग्रेनेडाइंस में 22 से 31 मई तक विंसी प्रीमियर लीग खेली जाएगी। हालांकि इस लीग में नियमों में कुछ बदलाव किया जाएगा, जैसे गेंद को चमकाने के लिए लार या पसीने इस्तेमाल पर रोक होगी। 

विज्ञापन


दो महीने के अंतराल के बाद शुरू हो रही इस लीग में 72 खिलाड़ियों के साथ कुल छह टीमें शामिल होंगी। इतना ही नहीं इस टूर्नामेंट में रोजाना तीन और कुल 30 मैच खेले जाएंगे। इन मैचों के लिए दर्शकों की आवाजाही पर रोक नहीं होगी लेकिन दूर-दूर बैठने की व्यवस्था की जाएगी। मुकाबले के दौरान मेडिकल टीम समेत सभी जरूरी सुविधाएं स्टेडियम में उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन


सभी टीमों के लिए अलग-अलग ड्रेसिंग रूम बनाए गए हैं ताकि सभी खिलाड़ी भीड़ से बच सकें। सभी प्लेयर्स को प्रैक्टिस के लिए भी अलग-अलग जगह उपलब्ध कराई गई है। 10-10 ओवर के इस टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज सुनील अम्ब्रिस, गेंदबाज केसरिक विलियम्स और ओबेद मेकोय जैसे छह नामी खिलाड़ी भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed