रणजी में विनय कुमार का अनोखा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने चुनिंदा गेंदबाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक और मुम्बई के बीच नागपुर के विद्रभ स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी मैच में कर्नाटक के विनय कुमार ने अपने नाम एक बड़ा रिकार्ड दर्ज किया। दरअसल, विनय ने आज के इस टूर्नामेंट में 6 विकेट लेकर अपने नाम एक नया रिकार्ड स्थपित किया।
विनय कुमार रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 10 गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। अब विनय कुमार के नाम रणजी ट्रॉफी में 371 विकेट हो गए हैं। इस तरह से वह रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं। पहले नंबर पर राजिंदर गोयल हैं जिनके नाम 637 विकेट हैं। विनय ने इस दौरान प्रसन्ना को पीछे छोड़ा है।
पढ़ेंः-'133 के औसत से रन बनाने के बावजूद टीम इंडिया में जगह न मिलना नाइंसाफी है'
इसके पहले विनय ने रणजी ट्रॉफी क्वार्टरफाइनल में कर्नाटक की ओर से खेलते हुए मुंबई के खिलाफ लगातार तीन गेंदों में तीन विकेट लेते हुए हैट्रिक ली थी। हालांकि, उन्होंने ये हैट्रिक दो अलग-अलग ओवरों में पूरी की। पहले उन्होंने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर पृथ्वी शॉ को आउट किया। इसके बाद अगले ओवर की पहली दो गेंदों पर जय बिस्टा और आकाश पारकर को आउट किया।
बता दें कि प्रथम श्रेणी क्रिकेट में विनय की दूसरी हैट्रिक है। इसके साथ ही वह अनिल कुंबले के बाद कर्नाटक के लिए 2 हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इसके अलावा वह रणजी ट्रॉफी नॉकआउट में हैट्रिक लेने वाले छठवें गेंदबाज बन गए हैं।
विनय कुमार इस टूर्नामेंट में कर्नाटक टीम की कप्तानी कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक मुंबई ने 9 विकेट पर 140 रनों का स्कोर बना लिया है। इस दौरान 6 विकेट विनय कुमार ने झटके हैं। विनय का गेंदबाजी विश्लेषण 34 रन देकर 6 विकेट रहा है। मुंबई की ओर से इस दौरान धवल कुलकर्णी सबसे ज्याद 51 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं 8 बल्लेबाज अपना खाता नहीं खोल पाए।
मुंबई की पहली पारी खत्म हो चुकी है। पहली पारी में मुंबई ने 56 ओवर्स में 10 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए थे। वहीं, फिलहाल कर्नाटक की टीम बल्लेबाजी कर रही है। कर्नाटक की टीम गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। कर्नाटक ने 29 ओवर में 1 विकेट पर 115 रन बनाई है। कर्णाटक की तरफ से मंयक अग्रवाल 62 और मिर कौनेन अब्बास 12 रन बनाकर कर खेल रहे हैं।