फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   It will be injustice if mayank agarwal is not picked in team india says karnataka coach

'133 के औसत से रन बनाने के बावजूद टीम इंडिया में जगह न मिलना नाइंसाफी है'

Wed, 29 Nov 2017 03:37 PM IST
amarujala.com-presented by: विकास कुमार
amarujala.com-presented by: विकास कुमार Updated Wed, 29 Nov 2017 03:37 PM IST
विज्ञापन
It will be injustice if mayank agarwal is not picked in team india says karnataka coach
मयंक अग्रवाल - फोटो : File
साल 2017 में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक के लिए खेलते हुए मयंक अग्रवाल ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 6 मैचों की 10 पारियों में 133 की औसत से 1064 रन बनाए हैं। मयंक के ही इस शानदार प्रदर्शन के कारण कर्नाटक क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही है। इस बीच मयंक के कोच इरफान सैट का मानना है कि मयंक को तुरंत टीम इंडिया में जगह मिलनी चाहिए। 
विज्ञापन


इरफान का मानना है कि अगर मयंक के इस शानदार प्रदर्शन के बाद भी टीम इंडिया में जगह नहीं दी जाती है तो ये उसके साथ अन्याय होगा। मयंक मौजूदा रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज है। उसने 6 मैचों में 133 की औसत से रन बनाए हैं। 7 दिसंबर से कर्नाटक मुंबई के बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेला जाना है और मुझे उम्मीद है कि मयंक उस मैच भी अपना प्रदर्शन जारी रखेगा।  
विज्ञापन


इरफान का कहना है कि वो मयंक के फॉर्म से बिल्कुल भी हैरान नहीं हैं। चयनकर्ताओं को मयंक के लिए टीम में जगह बनानी चाहिए अगर उसे टीम इंडिया में अभी शामिल नहीं किया गया तो ये उसके साथ अन्याय होगा। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि मयंक की जगह सेलेक्टर्स कैसे बनाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः कैच छोड़कर भी 'हीरो' बन गया दिल्ली डेयरडेविल्स का मयंक

इरफान ने बताया कि एक बार टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने मयंक के बल्ले पर ऑटोग्राफ देते हुए लिखा था 'बी हेप्पी एंड प्ले' और वो वैसा ही कर रहा है। अजहर अब भी कई बार स्टेडियम आते हैं और लड़कों को गाइड करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed