WI Inning
148/4 (14.4 ov)
Target: 224
Quentin Sampson 19(11)*
Sherfane Rutherford 23 (13)
WI need 76 runs in 32 remaining balls
{"_id":"1a162a8e-76a3-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"vikas-dixit-get-ten-wickets-in-an-inning","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास की फिरकी ने दिलाई कुंबले के 'परफेक्ट 10' की याद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विकास की फिरकी ने दिलाई कुंबले के 'परफेक्ट 10' की याद
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 14 Feb 2013 07:28 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के 16 वर्षीय युवा ऑफ स्पिनर विकास दीक्षित ने डीडीसीए लीग मैच में एक पारी में सभी दस विकेट लेने का कारनामा किया। विकास दीक्षित ने केजी कोल्ट्स की तरफ से खेलते हुए डीटीसी टीम के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। केजी कोल्ट्स ने निर्धारित 45 ओवर में सात विकेट पर 309 रन का विशाल स्कोर बनाया जिसके जवाब में डीटीसी की टीम 30.4 ओवर में सिर्फ 87 रन पर लुढ़क गई। विकास ने 8.4 ओवर में दो ओवर मेडन रखते हुए 26 रन देकर सभी दस विकेट अपने नाम कर लिए।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने 1999 में नई दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर परंपरागत प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ दूसरी पारी में सभी 10 विकेट लेते हुए इस विशिष्ट उपलब्धि को हासिल किया था।
विज्ञापन
डीटीसी टीम का पहला विकेट 16.2 ओवर में 62 रन पर विकास ने चटकाया। इसके बाद विकास ने कहर बरपाते हुए डीटीसी की पारी को अकेले अपने दम पर ध्वस्त कर दिया। केजी कोल्ट्स ने इस तरह यह मैच 222 रन के बडे़ अंतर से जीत लिया। राजधानी के कुलाची हंसराज माडर्न स्कूल (अशोक विहार) में 11वीं कक्षा के छात्र विकास इंग्लैंड के स्पिनर ग्रीम स्वान को अपना आदर्श मानते हैं।
विज्ञापन