{"_id":"5cc8553dbdec22071c2de7a2","slug":"vijay-shankar-could-be-the-match-winner-in-world-cup-2019-says-sourav-ganguly","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौरव गांगुली का दावा, विश्व कप में भारत के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकता है यह ऑलराउंडर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सौरव गांगुली का दावा, विश्व कप में भारत के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकता है यह ऑलराउंडर
Wed, 01 May 2019 08:49 AM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Wed, 01 May 2019 08:49 AM IST
विज्ञापन
विजय शंकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने आगामी विश्व कप में तमिलनाडु के आलराउंडर विजय शंकर के अच्छा प्रदर्शन करने का समर्थन करते हुए कहा कि इंग्लैंड के हालात में उनकी गेंदबाजी उपयोगी होगी। ब्रिटेन में 30 मई से होने वाले विश्व कप की टीम में अंबाती रायुडू पर विजय शंकर को तरजीह देने पर सवाल उठाए गए थे लेकिन चयनकर्ताओं ने कहा कि था कि उन्होंने तमिलनाडु के खिलाड़ी को उसके 'त्रिआयामी कौशल' के कारण चुना।
विज्ञापन
आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार गांगुली ने पीटीआई से कहा, 'विजय शंकर अच्छा करेगा। वह अच्छा युवा क्रिकेटर है। उसकी गेंदबाजी उपयोगी साबित होगी। उसे लेकर अधिक नकारात्मक होने की जरूरत नहीं है। उसे टीम में जगह मिली क्योंकि वह ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में खेला और वहां अच्छा प्रदर्शन किया।'
विज्ञापन
गांगुली ने साथ ही कहा कि टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे प्रतिभावान ऋषभ पंत को चयन नहीं होने पर निराश नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा, 'हां, पंत भी इस टीम का हिस्सा हो सकता था लेकिन उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है। उसमें काफी साल का खेल बाकी है। वह सिर्फ 20 साल का है, वह कुछ विश्व कप खेलेगा।'
विज्ञापन
जब यह पूछा गया कि भारत क्या तीन मुख्य तेज गेंदबाजों के साथ खिताब जीत सकता है तो गांगुली ने कहा कि टीम इसी तरह खेलना चाहती है और सातवें नंबर पर आलराउंडर को उतारना चाहती है। उन्होंने कहा, 'पंड्या पहली पसंद है। अगर वह चोटिल होता है तो रविंद्र जडेजा। इससे टीम तीन तेज गेंदबाजों को खिला पाएगी। अगर कोई चोटिल होता है तो सिर्फ 10 घंटे की उड़ान है।'
आगामी 50 ओवर के विश्व कप के संदर्भ में गांगुली ने कहा कि यह टूर्नामेंट अपने प्रारूप के कारण काफी प्रतिस्पर्धी होती जिसमें सभी टीमें लीग चरण में एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। मौजूदा आईपीएल में कुलदीप यादव की खराब फार्म विश्व कप से पहले चिंता का कारण बन रही है और इस बारे में पूछने पर गांगुली ने कहा कि ईडन गार्डन्स की पिच से स्पिनरों को अधिक मदद नहीं मिलती और उन्होंने इस चाइनामैन गेंदबाज के अच्छा प्रदर्शन करने का समर्थन किया।
उन्होंने कहा, 'ईडन गार्डन्स की पिच पर कोई अच्छी गेंदबाजी नहीं करता। आपको 220 और 230 रन के स्कोर दिखते हैं। जितने रन बनाए गए उन्हें देखिए। कुलदीप में काफी प्रतिभा है, कभी कभी हम गेंदबाज को टी20 क्रिकेट के आधार पर परखते हैं जो करना सर्वश्रेष्ठ नहीं है विशेषकर स्पिनरों के साथ। वह अच्छी वापसी करेगा।'