फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vijay Hazare Trophy UP beat Saurashtra by two wickets made place in knock out champion Himachal Pradesh out

Vijay Hazare Trophy: यूपी ने सौराष्ट्र को दो विकेट से हराया, नॉक आउट में बनाई जगह, चैंपियन हिमाचल प्रदेश बाहर

Wed, 23 Nov 2022 11:18 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 23 Nov 2022 11:18 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश ने बुधवार को हुए लीग के अंतिम मुकाबले में सौराष्ट्र को दो विकेट से हराया। आकाशदीप नाथ ने 109 गेंदों में नाबाद 89 और सौरभ कुमार ने 65 गेंदों में 63 रन की शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं।

विज्ञापन
Vijay Hazare Trophy UP beat Saurashtra by two wickets made place in knock out champion Himachal Pradesh out
आकाशदीप नाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व चैंपियन सौराष्ट्र और उत्तर प्रदेश ने ग्रुप ए से विजय हजारे ट्रॉफी के नॉकआउट चरण में प्रवेश कर लिया है। इस ग्रुप में चार टीमों के 20-20 अंक थे। सौराष्ट्र 1.737 और उत्तर प्रदेश 0.604 नेट रन रेट के आधार पर नॉकआउट में पहुंच गए। वहीं, हैदराबाद (0.513) और चंडीगढ़ (0.031) का नेट रन रेट कम होने से बाहर हो गए। वहीं, इस ग्रुप में मौजूदा चैंपियन हिमाचल प्रदेश की टीम बाहर हो गई है। हिमाचल प्रदेश की टीम सात मैचों में से सिर्फ दो ही जीत पाई और 8 अंक के साथ सातवें नंबर पर रही।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश ने बुधवार को हुए लीग के अंतिम मुकाबले में सौराष्ट्र को दो विकेट से हराया। आकाशदीप नाथ ने 109 गेंदों में नाबाद 89 और सौरभ कुमार ने 65 गेंदों में 63 रन की शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं। उत्तर प्रदेश ने टॉस जीतकर सौराष्ट्र को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। सौराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 218 रन बनाए। समर्थ व्यास ने सर्वाधिक 42 रन जोड़े। उप्र की ओर से शिवम मावी और सौरभ कुमार ने दो-दो विकेट लिए। विजयी लक्ष्य यूपी ने 47.4 ओवर में 8 विकेट खोकर 219 रन बनाकर हासिल कर लिया। पार्थ ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन


हैदराबाद ने चंडीगढ़ को 110 रन से हराया
हैदराबाद ने बल्लेबाजी का आमंत्रण पाकर 5 विकेट पर 306 रन बनाए। कप्तान तन्मय अग्रवाल ने 52, रोहित रायुडू ने 68, भावेश सेठ ने 71 और राहुल ने नाबाद 57 रन बनाए। अर्पित पन्नू ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए चंडीगढ़ की टीम 46.3 ओवर में 110 रन पर ढेर हो गई। गुरिंदर सिंह ने सर्वाधिक 59 रन बनाए। शशांक और अनिकेत रेड्डी ने ती-तीन विकेट लिए। इस मैच की हार के साथ ही शीर्ष पर चल रही चंडीगढ़ की टीम चौथे स्थान पर खिसक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात ने हिमाचल प्रदेश को 8 विकेट से हराया
गुजरात ने विजय हजारे ट्रॉफी की मौजूदा चैंपियन हिमाचल प्रदेश को बुधवार को हुए मैच में 8 विकेट से हराया। टॉस हारकर बल्लेबाजी का आमंत्रण पाकर हिमाचल प्रदेश ने 49.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 265 रन बनाए। कप्तान आकाश वशिष्ट और मयंक डागर ने 92-92 रन की अर्धशतकीय पारियां खेलीं। गुजरात के चिंतन गजा ने पांच विकेट लिए। विजयी लक्ष्य गुजरात ने 47.3 ओवर में दो विकेट पर 270 रन बनाकर हासिल कर लिया।


ये टीमें भी पहुंचीं नॉक आउट चरण में
ग्रुप बी से कर्नाटक और असम, ग्रुप सी से तमिलनडु और केरल, ग्रुप डी से पंजाब और जम्मू-कश्मीर, ग्रुप ई से महाराष्ट्र और मुंबई की टीमें नॉकआउट चरण में पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed