फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vijay Hazare Trophy semifinal: Devdutt Padikkal Karnataka wins over haryana by 5-wicket team reached final

Vijay Hazare Trophy: रंग लाई देवदत्त पडिक्कल की मेहनत, कर्नाटक को दिलाई 5 विकेट से जीत, फाइनल में पहुंची टीम

Wed, 15 Jan 2025 09:33 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 15 Jan 2025 09:33 PM IST
सार

पहले बल्लेबाजी करने उतरी हरियाणा ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 237 रन बनाए। जवाब में कर्नाटक ने 47.2 ओवर में पांच विकेट पर 238 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस मैच में कर्नाटक के लिए देवदत्त पडिक्कल ने दमदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Vijay Hazare Trophy semifinal: Devdutt Padikkal Karnataka wins over haryana by 5-wicket team reached final
देवदत्त पडिक्कल - फोटो : x

विस्तार

विजय हजारे ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में कर्नाटक ने हरियाणा को पांच विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। बुधवार को वडोदरा में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हरियाणा ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 237 रन बनाए। जवाब में कर्नाटक ने 47.2 ओवर में पांच विकेट पर 238 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस मैच में कर्नाटक के लिए देवदत्त पडिक्कल ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 86 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

मयंक अग्रवाल पहले ही ओवर में आउट हुए
हरियाणा के 238 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कर्नाटक की शुरूआत अच्छी नहीं रही जिसमें कप्तान और उसके सबसे ज्यादा रन बनाने वाले मयंक अग्रवाल पहले ही ओवर में आउट हो गये। लेकिन देवदत्त (86 रन, आठ चौके, एक छक्का) और स्मरण (76 रन, तीन चौके, तीन छक्के) ने तीसरे विकेट के लिए 128 रन की साझेदारी की जिससे कर्नाटक ने यह लक्ष्य 47.2 ओवर में पांच विकेट पर 238 रन बनाकर हासिल कर लिया।

विदर्भ और महाराष्ट्र के बीच मुकाबले से होगा दूसरे फाइनलिस्ट का फैसला
अब चार बार की चैंपियन कर्नाटक का सामना खिताब के लिए विदर्भ और महाराष्ट्र के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। अग्रवाल के आउट होने के बाद केवी अनीश (22 रन) ने पहला रन बनाने के लिए 14 गेंद का सामना किया और धीमी पिच पर सहज नहीं लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed