{"_id":"6044e4d98ebc3ef10a332100","slug":"vijay-hazare-trophy-rawat-sangwan-partnership-takes-delhi-to-quarter-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय हजारे ट्रॉफी: दिल्ली ने उत्तराखंड के मुंह से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबला जीतकर क्वार्टरफाइनल में","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विजय हजारे ट्रॉफी: दिल्ली ने उत्तराखंड के मुंह से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबला जीतकर क्वार्टरफाइनल में
Sun, 07 Mar 2021 08:06 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 07 Mar 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
विकेटकीपर बल्लेबाज अनुज रावत
- फोटो : social media
विकेटकीपर बल्लेबाज अनुज रावत (95*) रन की बेहतरीन पारी की बदौलत दिल्ली ने रविवार को प्री-क्वार्टरफाइनल मुकाबले में उत्तराखंड को चार विकेट से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, जहां उसका मुकाबला सोमवार को उत्तर प्रदेश से होगा। हारे हुए मैच में वापसी करते हुए दिल्ली ने शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड ने 50 ओवर्स में आठ विकेट के नुकसान पर 287 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 48.3 ओवरों में ही 289 रन बनाकर यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। दिल्ली की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज अनुज रावत और कप्तान प्रदीप सांगवान (58*) के बीच सातवें विकेट के लिए 143 रन की अटूट साझेदारी हुई।
विज्ञापन
अगर मैच की बात करें तो दिल्ली की टीम 33 ओवर में छह विकेट पर 146 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी लेकिन इसके बाद बायें हाथ के बल्लेबाज अनुज और सांगवान की जोड़ी ने महज 16 ओवर में 143 रन जोड़कर टीम को जीत दिला दी। अनुज ने 85 गेंद की नाबाद पारी में छह छक्के और सात चौको की मदद से 95 रन बनाए जबकि सांगवान ने 49 गेंद की नाबाद पारी में छह चौके और दो छक्के लगाए। उधर, उत्तराखंड के सलामी बल्लेबाज कमल सिंह ने 77, कप्तान कुणाल चंदेला की 62 और विकेटकीपर बल्लेबाज सौरव रावत ने 23 गेंदों में 44 रन की शानदार पारी खेली बावजूद टीम हार गई।
विज्ञापन