भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने विजय हजारे ट्रॉफी अभियान की बेजोड़ शुरुआत की। इंदौर के होलकर स्टेडियम में मेजबान मध्यप्रदेश के खिलाफ ईशान ने महज 94 गेंद में 173 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 11 छक्के और 19 चौके निकले। अपने कप्तान की इस ताबड़तोड़ पारी के बूते झारखंड ने निर्धारित 50 ओवर में 422/9 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में पूरी मध्यप्रदेश की टीम 18.4 ओवर में 98 रन पर सिमट गई और 324 रन के अंतर से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी।
ईशान किशन ने की बेदम पिटाई, 19 चौके और 11 छक्के से बनाए 174 रन, तोड़े कई रिकॉर्ड्स
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी झारखंड टीम ने ओपनर उत्कर्ष सिंह के रूप में अपना पहला विकेट जल्दी गंवा दिया था, लेकिन दूसरे सलामी बल्लेबाज ईशान आज कुछ और ही सोचकर बल्लेबाजी करने आए थे, उन्होंने पहले ओवर से ही अपने आक्रामक रुख जाहिर कर दिए। 40 गेंदों में अर्धशतक, 74 बॉल्स में शतक और 150 के आंकड़ें को 86 गेंद में छुआ। 173 रन बनाने में उन्होंने महज 94 गेंदों का सामना किया। अपने अंतिम 71 रन ईशान ने सिर्फ 20 गेंद में लगाए।
ईशान के अलावा विराट सिंह, अनुकुल रॉय और सुमित कुमार ने अर्धशतक लगाए। यह खब्बू बल्लेबाज तेजी से दोहरे शतक की ओर बढ़ रहा था, लेकिन पारी के 28वें ओवर में गौरव यादव ने उन्हें पवेलियन लौटा दिया। अपनी तेज तर्रार 173 रन की पारी के दौरान ईशान ने कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए।
173 (94) 🤯
— Mumbai Indians (@mipaltan) February 20, 2021
11 sixes and 19 fours 😯
Jharkhand skipper Ishan Kishan has unleashed himself at the #VijayHazareTrophy 🙌🏻#OneFamily #MumbaiIndians @ishankishan51 pic.twitter.com/NNC4Osqxw6
- लिस्ट ए मैच में किसी भी विकेटकीपर कप्तान द्वारा सर्वोच्च स्कोर
- विजय हजारे ट्रॉफी में विकेटकीपर बल्लेबाज का दूसरा सर्वोच्च स्कोर
- उनसे आगे 129 गेंद में 212 रन बनाने वाले संजू सैमसन का नाम
- विजय हजारे ट्रॉफी की एक पारी में सर्वोच्च छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज
- 422/9 झारखंड का विजय हजारे ट्रॉफी इतिहास में अबतक का सर्वोच्च स्कोर