1982 में साबरमती नदी के तट पर अंतराराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने के लिए गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन को जमीन दी गई, जिस पर मोटेरा स्टेडियम का निर्माण हुआ था। 2016 में इस स्टेडियम का पुर्ननिर्माण किया गया और अब यह दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है, जिसे सरदार पटेल स्टेडियम के नाम से जाना जाता है।
नए बने मोटेरा स्टेडियम को देखते ही रह गए खिलाड़ी, कुलदीप बोले- यहां खेलना अद्भुत अनुभव होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-इंग्लैंड के बीच जारी चार टेस्ट मैच की सीरीज के अंतिम दो मैच यहीं खेले जाएंगे। 24 तारीख से शुरू होने वाले डे-नाइट टेस्ट के लिए दोनों ही टीम यहां पहुंच चुकी है। स्टेडियम में 11 सेंटर पिचें हैं और इसके साथ जिम सहित चार ड्रेसिंग रूम भी हैं। एक लाख 10 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता वाले स्टेडियम से दोनों ही टीम के खिलाड़ी प्रभावित हैं।
भारतीय टीम के लेग स्पिनर कुलदीप यादव स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले इंटरनेशनल मैच को लेकर काफी उत्साहित है। कुलदीप ने शनिवार को अपने ट्विटर हैंडल से तस्वीरें भी पोस्ट कीं। 'चाइनामैन' ने लिखा, 'बेहतरीन स्टेडियम, इसके पुनर्निमाण में शामिल हर व्यक्ति ने बेहतरीन काम किया है। यहां खेलना अद्भत एहसास होगा।
What a brilliant stadium @GCAMotera Great work done by everyone associated with building this facility. It will be an amazing experience to play here. 🏟️👌🏻 @JayShah @mpparimal @GCAMotera pic.twitter.com/RAk2D75KrR
इससे पहले शुक्रवार को टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने स्टेडियम से सेल्फी ली। इस सेल्फी को उन्होंने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'विश्वास नहीं हो रहा है कि दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में हूं।' अपने इस ट्वीट में हार्दिक ने बीसीसीआई सचिव जय शाह को भी टैग किया है।
स्टेडियम की खासियतें
- स्टेडियम में 76 वातानुकूलित कॉरपोरेट बॉक्स हैं।
- मोटेरा स्टेडियम 63 एकड़ में फैला हुआ है।
- स्टेडियम में कुल 11 पिच तैयार की गई हैं।
- स्टेडियम में लाल और काली मिट्टी से बनी अलग-अलग पिच
- खिलाड़ियों के लिए खास ड्रेसिंग रूम तैयार किए गए हैं, जिसमें जिम भी है।
- एकसाथ चार ड्रेसिंग रूम वाला ये दुनिया का पहला स्टेडियम है।
- इनडोर और आउटडोर प्रैक्टिस का भी इंतजाम है।
- स्टेडियम में एलईडी फ्लडलाइट लगाई गई है।