फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vijay Hazare Trophy Chandigarh defeats Uttar Pradesh Uttarakhand wins against Nagaland Haryana gets defeated

Vijay Hazare Trophy: चंडीगढ़ ने उत्तर प्रदेश को हराया, नगालैंड से जीता उत्तराखंड, हरियाणा को मिली शिकस्त

Sun, 20 Nov 2022 01:54 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 20 Nov 2022 01:54 AM IST
सार

माधव कौशिक की 134 रनों की पारी की मदद से उत्तर प्रदेश ने निर्धारित 50 ओवर में चार विकेट पर 309 रन बनाए। चंडीगढ़ की टीम ने 50 ओवर में पांच विकेट पर 310 रन बनाकर मैच जीत लिया।

विज्ञापन
Vijay Hazare Trophy Chandigarh defeats Uttar Pradesh Uttarakhand wins against Nagaland Haryana gets defeated
चंडीगढ़ के लिए अर्सलान खान ने शतक लगाया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चंडीगढ़ ने शनिवार को नई दिल्ली में विजय हजारे ट्रॉफी के बड़े स्कोर वाले मैच में उत्तर प्रदेश को पांच विकेट से हरा दिया। चंडीगढ़ ने टॉस जीतकर उत्तर प्रदेश को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। माधव कौशिक की 134 रनों की पारी की मदद से उत्तर प्रदेश ने निर्धारित 50 ओवर में चार विकेट पर 309 रन बनाए। माधव ने 138 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके और तीन छक्के जड़े। चंडीगढ़ के लिए संदीप शर्मा ने 66 रन देकर तीन विकेट झटके। 
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ की टीम ने अर्सलान खान के नाबाद 141 और भागमदर लाथेर के 100 रनों की मदद से 50 ओवर में पांच विकेट पर 310 रन बनाकर मैच जीत लिया। अर्सलान ने 144 गेंदों में सात चौके और चार छक्के जड़े। लाथेर ने 105 गेंदों में नौ चौके और दो छक्के लगाए। उत्तर प्रदेश के लिए आकिब खान और कार्तिक त्यागी को दो-दो विकेट मिले।
विज्ञापन


उत्तराखंड की जीत में चमके अवनीश
उत्तराखंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप-डी में नगालैंड को सस्ते में समेटकर सात विकेट से जीत दर्ज की। अवनीश सुधा (3/33) के दम पर उत्तराखंड ने नगालैंड को 44 ओवर में 146 रनों पर ढेर कर दिया। अवनीश के अलावा अग्रिम तिवारी (2/14), अभय नेगी (2/15) और आकाश मधवाल (2/23) ने अपना-अपना योगदान दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगालैंड के लिए रोंगसेन जोनाथन (48) ही कुछ हद तक संघर्ष कर पाए। जवाब में उत्तराखंड ने 24.5 ओवरों में तीन विकेट पर 148 रन बनाकर मैच जीत लिया। अवनीश सुधा ने 62 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 52 रनों की पारी खेली। इंलिवती लेमतुर (1/25) नगालैंड के सबसे किफायती गेंदबाज रहे।

तमिलनाडु ने हरियाणा को 151 रनों से रौंदा
विकेटकीपर बल्लेबाज नारायण जगदीशन (128) के शानदार शतक की मदद से तमिलनाडु ने शनिवार को अलूर में विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप-सी के मुकाबले में हरियाणा को 151 रनों से रौंद दिया। तमिलनाडु ने 50 ओवर में सात विकेट पर 284 रनों का स्कोर खड़ा किया। जगदीशन ने 123 गेंदों में छह चौके और इतने छक्के जड़े। हरियाणा के लिए मोहित शर्मा ने 43 रन देकर दो और राहुल तेवतिया ने 64 रन खर्च करके दो विकेट चटकाए।


जवाब में हरियाणा की टीम खराब बल्लेबाजी के कारण 28.3 ओवर में 133 रनों पर ही सिमट गई। हरियाणा के लिए सिर्फ राहुल तेवतिया (34) ही कुछ संघर्ष कर पाए। तमिलनाडु के लिए बाबा अपराजित ने 24 रन देकर सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed