फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vijay Hazare Trophy 2021 Stats highlights: Himachal Pradesh's first big title, Rishi Dhawan's all-round brilliance, Venkatesh Iyer and Dinesh Karthik Records

Vijay Hazare Trophy 6 Records: ऋषि धवन ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, दिनेश कार्तिक दो फाइनल्स में सेंचुरी लगाने वाले इकलौते खिलाड़ी

Wed, 29 Dec 2021 12:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 29 Dec 2021 12:30 PM IST
सार

  • महाराष्ट्र के ऋतुराज गायकवाड़ ने इस सीजन चार सेंचुरी लगाईं, जो कि संयुक्त रूप से विजय हजारे में सबसे ज्यादा है। 
  • मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर ने चंडीगढ़ के खिलाफ ग्रुप स्टेज में छठे नंबर पर बल्लेबाजी की थी और 151 रन बनाए थे। 

विज्ञापन
Vijay Hazare Trophy 2021 Stats highlights: Himachal Pradesh's first big title, Rishi Dhawan's all-round brilliance, Venkatesh Iyer and Dinesh Karthik Records
विजय हजारे ट्रॉफी में बने रिकॉर्ड्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस साल विजय हजारे ट्रॉफी में हिमाचल प्रदेश ने इतिहास रच दिया। टीम पहली बार कोई घरेलू क्रिकेट का खिताब जीती। फाइनल में टीम ने पांच बार की चैंपियन तमिलनाडु को हराया। हम आपको इस सीजन बनने वाले कुछ रिकॉर्ड्स के बारे में बता रहे हैं...
विज्ञापन


1. हिमाचल प्रदेश का यह घरेलू क्रिकेट में पहला खिताब है। 36 साल के भारतीय घरेलू क्रिकेट के इतिहास में हिमाचल प्रदेश पहली बार कोई फाइनल खेल रही थी। इसमें रणजी ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट और विजय हजारे शामिल है। 
विज्ञापन


2. हिमाचल प्रदेश के कप्तान ऋषि धवन ने इस साल एक अनोखा और खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। धवन एक फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। इन दोनों मामलों में वह अव्वल रहे। ऋषि विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में एक सीजन में टॉप पांच रन बनाने वालों और टॉप पांच विकेट लेने वालों कि लिस्ट में शामिल होने वाले पहले खिलाड़ी हैं। ऋषि ने इस सीजन आठ मैचों में 458 रन बनाए और दूसरे नंबर पर रहे। इसके अलावा उन्होंने 17 विकेट लिए, जो कि इस साल दूसरा सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनसे पहले दो खिलाड़ियों ने टॉप-10 में जगह बनाई थी। 2014-15 सीजन में अमितोज सिंह सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में चौथे नंबर और सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में आठवें नंबर पर रहे थे। इसके अलावा लक्ष्मी रतन शुक्ला ने 2011-12 सीजन में सातवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज और नौवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे।

Vijay Hazare Trophy 2021 Stats highlights: Himachal Pradesh's first big title, Rishi Dhawan's all-round brilliance, Venkatesh Iyer and Dinesh Karthik Records
हिमाचल प्रदेश ने खिताब जीता - फोटो : अमर उजाला
3. फाइनल में 136 नाबाद रन की पारी खेलने वाले हिमाचल के शुभम अरोड़ा ने भी एक रिकॉर्ड बनाया। उनकी 136 रन की पारी विजय हजारे के फाइनल में दूसरी सबसे बड़ी पारी है। इससे पहले पिछले सीजन में माधव कौशिक ने मुंबईके खिलाफ 158 नाबाद रन की पारी खेली थी। शुभम हिमाचल के चौथे सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं।

4. तमिलनाडु के दिग्गज बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भी एक रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह विजय हजारे टूर्नामेंट के दो फाइनल में सेंचुरी लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। इस साल फाइनल में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ उन्होंने 116 रन की पारी खेली थी। इससे पहले 2016-17 सीजन में उन्होंने फाइनल में बंगाल के खिलाफ 112 रन की पारी खेली थी। कार्तिक के विजय हजारे में 3179 रन हैं। वह इस टूर्नामेंट के इतिहास के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इस मामले में रॉबिन उथप्पा टॉप पर हैं। उथप्पा के नाम 3193 रन हैं।

5. महाराष्ट्र के ऋतुराज गायकवाड़ ने इस सीजन चार सेंचुरी लगाईं, जो कि संयुक्त रूप से विजय हजारे में सबसे ज्यादा है। ऋतुराज ने लगातार तीन सेंचुरी लगाई थीं। उनसे पहले इस टूर्नामेंट में सिर्फ दो खिलाड़ियों ने लगातार तीन या इससे ज्यादा शतक लगाए हैं। इसमें नमन ओझा (2009-10 सीजन) और देवदत्त पडिक्कल (2020-21) शामिल हैं।

6. मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर ने चंडीगढ़ के खिलाफ ग्रुप स्टेज में छठे नंबर पर बल्लेबाजी की थी और 151 रन बनाए थे। पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी में किसी बल्लेबाज ने छठे या इससे नीचे के नंबर पर बल्लेबाजी की 150 से ज्यादा का स्कोर बनाया। वेंकटेश लिस्ट-ए क्रिकेट में छठे या इससे नीचे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 150 से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के सातवें बल्लेबाज बने।

छठे या इससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए लिस्ट-ए में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
खिलाड़ी स्कोर बॉल साल
कपिल देव 175* 138 1983
डेविड वीज 171 126 2019
ल्यूक रोंची 170* 99 2015
री वान डर मर्व 165* 122 2017
मार्क चैपमैन 157 111 2016
कॉलिन डी ग्रैंडहोम 151 81 2014
वैंकटेश अय्यर 151 113 2021
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed