फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vijay Hazare Trophy 2021: 2nd Day Round up, Mumbai defeated Delhi, check all match scorecards

विजय हजारे ट्रॉफी: पृथ्वी का तूफानी शतक, मुंबई ने दिल्ली को हराया, पढ़ें बाकी मैचों का हाल

Sun, 21 Feb 2021 10:16 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 21 Feb 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Vijay Hazare Trophy 2021: 2nd Day Round up, Mumbai defeated Delhi, check all match scorecards
पृथ्वी शॉ - फोटो : twitter@DelhiCapitals

भारतीय टीम से बाहर होते ही युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने एक घरेलू एकदिवसीय श्रृंखला के पहले मैच में ही धमाकेदार पारी खेली। विजय हजारे ट्रॉफी 2021-22 के दूसरे दिन पृथ्वी ने मुंबई की तरफ से खेलते हुए तूफानी शतक जड़ा और दिल्ली के खिलाफ जीत में मैच विजेता बने।

विज्ञापन


जयपुर में खेले गए इलीट ग्रुप-डी के मुकाबले में 21 वर्षीय बल्लेबाज ने 89 गेंदों में 105 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 15 चौके और दो छक्के लगाए। पृथ्वी की शानदार शतकीय पारी और सूर्यकुमार यादव के 33 गेंदों में बनाए गए 50 रनों की मदद से मुंबई ने दिल्ली के 212 रनों के लक्ष्य को 32वें ओवर में ही तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। 
विज्ञापन


बात करें मैच की तो मुंबई के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जवाब में दिल्ली की शुरुआत बेहद शर्मनाक रही और उसने शून्य के स्कोर पर ही शिखर धवन और अनुज रावत के विकेट गंवा दिए। दोनों ही खिलाड़ी खाता खोले बगैर ही रनआउट होकर पवेलियन लौट गए। इन दोनों के आउट होने के बाद भी दिल्ली की स्थिति नहीं सुधरी और उसने हर छोटे अंतराल पर अपने विकेट गंवाए। एक समय दिल्ली के 32 रन पर ही छह विकेट गिर गए थे लेकिन इसके बाद हिम्मत सिंह (106*) और शिवांक वशिष्ट (55) ने मिलकर टीम को उबारा और 122 रनों की साझेदारी कर टीम के स्कोर को 211 तक ले गए। मुंबई की तरफ से धवल कुलकर्णी ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य मैचों का हाल

राजस्थान की जीत:
राजस्थान की टीम ने पॉन्डिचेरी को छह विकेट से हरा दिया। पॉन्डिचेरी ने पारस डोगरा के 101 और शेल्डन जैक्सन के दम पर 50 ओवर में 273 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम ने मनेंद्र नरेंद्र सिंह के 115 और आदित्य गढ़वाल की 70 रन की पारियों के दम पर 23 गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया।

बंगाल ने सर्विसेज को हराया:
बंगाल की टीम ने ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में अनुस्तुप मजूमदार (58) और कैफ अहमद (75) की पारियों की मदद से 315 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में सर्विसेज की टीम नौ विकेट खोकर 245 रन ही बना पाई।

जम्मू-कश्मीर की हार:
जम्मू-कश्मीर की टीम को सौराष्ट्र के हाथों हार का सामना करना पड़ा। जम्मू-कश्मीर की टीम ने 279 रन बनाए लेकिन इस लक्ष्य का बचाव करने में असफल रही। सौराष्ट्र की टीम ने चिराग जानी के 93 रनों की नाबाद पारी की मदद से पांच गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य को हासिल कर लिया। 

हरियाणा की हार:
मनन वोहरा की कप्तानी पारी के दम पर चंडीगढ़ की टीम ने एक शानदार मुकाबले में हरियाणा को हराया। हरियाणा के 300 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वोहरा ने 117 और अंकित कौशिक ने 78 रनों की नाबाद पारियां खेली और तीन गेंद शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया। इससे पहले हरियाणा की तरफ से हिमांशु राणा ने 102 और राहुल तेवतिया 73 रन की पारियां खेली। 

हिमाचल पर महाराष्ट्र की जीत:
महाराष्ट्र की टीम ने ऋतुराज गायकवाड़ (102) की शतकीय पारी और हंगरगेकर के चार विकेट के दम पर हिमाचल प्रदेश की टीम को 59 रनों से हरा दिया। 

उत्तराखंड की जीत:
उत्तराखंड की टीम ने जय बिस्टा के 119 गेंदों में 141 रनों के दम पर मेघालय को छह विकेट से हराया।

नागालैंड और असम की जीत:
इसके अलावा अन्य मुकाबले में नागालैंड ने सिक्किम को 98 रनों और असम ने मणिपुर को वीजेडी नियम के तहत 10 विकेट से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed