WI Inning
46/0 (3.2 ov)
Shai Hope 15(9)*
Jewel Andrew 20 (12)
IND elected to bowl
{"_id":"5a8d9f724f1c1bb1208ba7d9","slug":"vijay-hazare-trophy-2018-quarter-final-mayank-agarwal-play-well-prithvi-shaw-flop","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vijay Hazare Trophy Quarter final: मयंक अग्रवाल ने खेली आतिशी पारी, पृश्वी शॉ रहे फ्लॉप","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Vijay Hazare Trophy Quarter final: मयंक अग्रवाल ने खेली आतिशी पारी, पृश्वी शॉ रहे फ्लॉप
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ
विजय हजारे ट्रॉफी में बुधवार को नॉकआउट मुकाबला खेला गया। पहला मुकाबला कर्नाटक और हैदराबाद के बीच जबकि दूसरा मुकाबला मुंबई और महाराष्ट्र के बीच खेला गया, जिसमें कई खिलाड़ियों के अपने प्रदर्शन ने प्रभावित किया। आइये एक नजर डालते हैं राउंड अप पर:
पहला क्वार्टरफाइनल
दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले गए पहले क्वार्टरफाइनल मुकाबले में कर्नाटक ने हैदराबाद को 103 रनों से करारी मात दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम कर्नाटक ने निर्धारित 50 ओवरों में मयंक अग्रवाल (140 रन, 111 गेंद, 12 चौके और 7 छक्के) और रविकुमार समर्थ (125 ) रन के शानदार पारी की बदौलत हैरदाबाद को 348 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की पूरी टीम 244 रन पर ही सिमट गई और मैच हार गई। हैदराबाद की तरफ से मोहम्मद सिराज ने 59 रन देकर सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके। वहीं कर्नाटक के लिए श्रेयस गोपाल ने 5 विकेट लिए।
दूसरा क्वार्टरफाइनल
दूसरा क्वार्टरफाइनल का मुकाबला मुंबई और महाराष्ट्र के बीच दिल्ली के पालम ए स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में महाराष्ट्र ने मुंबई को 7 विकेट से करारी मात दी। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक (69 रन) की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में 222 रन बनाये। मुंबई के लिए श्रेयस अय्यर (35) और पृथ्वी शॉ (14) रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए महाराष्ट्र ने 47वें ओवर में 3 विकट के नुकसान पर 224 रन बनाकर मैच जीत लिया। श्रीकांत मुंधे (70) और नौशाद शेख (51) रन की अर्धशतकीय पारी खेली, तो वहीं, कप्तान राहुल त्रिपाठी 49 रन बनाए। महाराष्ट्र की तरफ से प्रदीप दढ़े ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
विज्ञापन
बता दें कि गुरुवार को विजय हजारे ट्रॉफी का तीसरा क्वार्टरफाइनल आंध्रा और दिल्ली के बीच और चौथा क्वार्टरफाइनल मुकाबला बड़ोदा और सौराष्ट्र के बीच 22 फरवरी को खेला जायेगा।