फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vijay Hajare Trophy One Day Domestic tournament starts from Saturday match preview and stats in hindi

Vijay Hazare Trophy: बिश्नोई और चक्रवर्ती में होगी चयन की होड़, तेज गेंदबाजों की फॉर्म पर भी रहेगी नजर

Fri, 20 Dec 2024 10:33 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 20 Dec 2024 10:33 PM IST
सार

चक्रवर्ती और गुजरात के रवि बिश्नोई दो कलाई के स्पिनर हैं जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Vijay Hajare Trophy One Day Domestic tournament starts from Saturday match preview and stats in hindi
वरुण और रवि बिश्नोई - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत को आठ हफ्ते से भी कम समय में चैंपियंस ट्रॉफी खेलनी है और शनिवार से देशभर में शुरू हो रही विजय हजारे ट्रॉफी के लिए आगामी राष्ट्रीय वनडे चैंपियनशिप के दौरान एक बेहतरीन कलाई के स्पिनर, ऋषभ पंत का साथ देने के लिए दूसरे विकेटकीपर और मुख्य तेज गेंदबाजों की फॉर्म पर सबकी नजरें लगी होंगी। हालांकि 50 ओवर की टीम के मुख्य खिलाड़ी अभी ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए खेल रहे हैं लेकिन राष्ट्रीय प्रतियोगिता का अपना महत्व है क्योंकि बड़ौदा के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या जैसे कुछ सितारों को इसमें खेल का महत्वपूर्ण समय मिलेगा।
विज्ञापन

स्पिनर कुलदीप यादव का ग्रोइन चोट के कारण एनसीए (राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) में लंबे समय तक रिहैबिलिटेशन में रहना चयन समिति को अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर के साथ एक अच्छे स्पिन विकल्प की तलाश करने के लिए मजबूर कर सकता है। वरुण चक्रवर्ती और गुजरात के रवि बिश्नोई दो कलाई के स्पिनर हैं जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसा रहा है बिश्नोई-चक्रवर्ती का प्रदर्शन
बिश्नोई ने 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना एकमात्र वनडे खेला था और कुलदीप की अनुपस्थिति ने उन्हें 50 ओवर की टीम में दावा पेश करने का मौका दिया है। चक्रवर्ती ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरी वापसी में अपने पिछले सात टी20 अंतरराष्ट्रीय में 17 विकेट लिए हैं जिनमें से 12 विकेट दक्षिण अफ्रीका में बल्लेबाजी के अनुकूल परिस्थितियों में चटकाए हैं। चक्रवर्ती के शनिवार को विशाखापत्तनम में चंडीगढ़ के खिलाफ मुकाबले में शुरुआत करने की उम्मीद है। हालांकि उन्होंने केवल 17 लिस्ट ए मैच खेले हैं लेकिन 4.25 के इकॉनमी रेट से 41 विकेट लेना सराहनीय हैं। गुगली गेंदबाज बिश्नोई ने 25 लिस्ट ए मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 5.25 रन प्रति ओवर देकर 36 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन

पंजाब के अर्शदीप सिंह, मध्य प्रदेश के आवेश खान, राजस्थान के खलील अहमद, बंगाल के मुकेश कुमार, उत्तर प्रदेश के यश दयाल भी तेज गेंदबाजों के समूह में शामिल होना चाहेंगे। जहां तक मोहम्मद शमी का सवाल है तो ऐसा लगता है कि उनका ध्यान आईपीएल पर चला गया है। वह हैदराबाद में बंगाल का दूसरा मैच खेलेंगे और अच्छा प्रदर्शन उन्हें चयनकर्ताओं की नजर में वापस ला सकता है।

श्रेयस को मिलेगी तिलक वर्मा से चुनौती
वहीं 62 वनडे में 47 से अधिक की औसत से रन बनाने वाले श्रेयस अय्यर चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में जगह बना सकते हैं, यह भी सवाल है। या फिर उन पर तिलक वर्मा जैसे किसी खिलाड़ी से मिलने वाली चुनौती का दबाव होगा जिनका लिस्ट ए औसत 52 से अधिक है और 29 मैचों में उन्होंने पांच शतक लगाए हैं। 2023 में दक्षिण अफ्रीका में अपने अंतिम वनडे पारी में तिलक ने 52 रन बनाए थे। हैदराबाद के लिए तिलक के प्रदर्शन पर भी चयन समिति की निगाह रहेगी और मुंबई को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी दिलाने वाले अय्यर भी अच्छी पारी खेलना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed