फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Video Women T20 World Cup Selfies autographs and hugs after the match India Pakistan players seen together

Video: मैच के बाद चला सेल्फी, ऑटोग्राफ और गले मिलने का दौर, एक साथ दिखीं भारत-पाकिस्तान की खिलाड़ी

Mon, 13 Feb 2023 01:41 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 13 Feb 2023 01:41 PM IST
सार

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 149 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने 19 ओवर में तीन विकेट पर 151 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से ड्रेसिंग रूम में मुलाकात की।

विज्ञापन
Video Women T20 World Cup Selfies autographs and hugs after the match India Pakistan players seen together
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका में चल रहे टी20 विश्व कप में पाकिस्तान को हरा दिया। रविवार (12 फरवरी) को खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने सात विकेट से जीत हासिल की। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 149 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने 19 ओवर में तीन विकेट पर 151 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से ड्रेसिंग रूम में मुलाकात की।
विज्ञापन

मुलाकात के दौरान सेल्फी, ऑटोग्राफ और जर्सी एक्सचेंज का दौर चला। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को गले लगाया। वहीं, कुछ ने जोक्स मारे तो सभी हंस पड़े। मैदान पर कड़ी प्रतिद्वंद्वीता के बावजूद दोनों टीमों की खिलाड़ी एक-दूसरे की दोस्त नजर आईं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसका एक वीडियो शेयर किया है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को पाकिस्तानी टीम की एक जर्सी मिली। हरमन ने भी पाकिस्तानी खिलाड़ी को भारतीय टीम की जर्सी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शेफाली ने खेली तेज पारी
भारत के लिए रन चेज करना आसान नहीं रहा। 13.3 ओवर में जब टीम इंडिया ने तीन विकेट गंवा दिए तो ऐसा लगा कि मैच यहां से फंस जाएगा। स्मृति मंधाना की अनुपस्थिति में शेफाली वर्मा के साथ यास्तिका भाटिया ने बल्लेबाजी की शुरुआत की। यास्तिका 20 गेंद पर 17 रन बनाकर आउट हो गईं। उनके बाद शेफाली वर्मा 25 गेंद पर 33 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। 65 रन पर भारत को दो झटके लग गए।
विज्ञापन

जेमिमा ने दिलाई टीम इंडिया को जीत
दो विकेट गिर जाने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर क्रीज पर जेमिमा रोड्रिग्ज का साथ देने आईं। वह बड़ी पारी नहीं खेल पाईं। इस अहम मैच में उनका बल्ला नहीं चला। सारी जिम्मेदारी अनुभवी जेमिमा रोड्रिग्ज पर आई। उन्होंने एक छोर संभाले रखा और टीम को जीत दिला दी। जेमिमा को ऋचा घोष का बखूबी साथ मिला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 33 रन पर 58 रन की साझेदारी की। रोड्रिग्ज 38 गेंद पर 53 और ऋचा 20 गेंद पर 31 रन बनाकर नाबाद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed